फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षरा की देवरानी ने भी छोड़ा शो, कहा- 'भीड़ बहुत है, अब मेरे लिए कुछ नहीं बचा'

Thu, 04 Jan 2018 12:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Udhwani
हिना खान के बाद फेमस सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक और बहू ने इस सीरियल से अपना नाता तोड़ लिया है। ये एक्ट्रेस कोई और बल्कि अक्षरा की देवरानी है जिन्होंने इस सीरियल को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

पढ़ें- टीवी की 'सीता' 23 साल बाद फिल्मों में करेंगी वापसी, बनेंगी 'आतंकी अफजल गुरु' की पत्नी
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Udhwani
इस एक्ट्रेस का नाम प्रियंका उधवानी है जो नैतिक के सौतेले भाई नमन की पत्नी का किरदार निभा रही थीं। हालांकि शो में काफी दिनों से नमन और प्रियंका दिखाई नहीं दे रहे थे ऐसे में प्रियंका ने शो छोड़ने का फैसला लिया।

पढे़ं- Bigg Boss 11: फिर उछला घर में अर्शी खान का नाम, शिल्पा ने इस कंटेस्टेंट को बताया नागिन का 'पपी'
 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Udhwani
प्रियंका से पहले इस सीरियल के कई एक्टर्स इस शो को छोड़ चुके हैं जिसमें हिना खान के अलावा करण मेहरा, रोहन मेहरा, और कांची सिंह का नाम भी शामिल है। हालांकि शो को छोड़ने की बात प्रियंका एक इंटरव्यू के दौरान कह चुकी थीं।

पढे़ं- Bigg Boss के इतिहास में पहली बार, घर के 4 कंटेस्टेंट्स बाहर जाकर मांगेंगे वोटों की भीख

4 of 5
Priyanka Udhwani
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था 'इस शो को अलविदा कहने का समय आ गया है। शो के प्रतिभावान लोगों से मैंने बहुत कुछ सीखा है। एक्टर होने के नाते मैं परफार्म करना चाहती हूं सिर्फ भीड़ में शामिल नहीं होना चाहती। मेरे लिए इस शो में कुछ बचा नहीं है।' 

पढे़ं- Bigg Boss 11: ये 5 बातें विकास गुप्ता को बनाती हैं शो का असली विनर, पढेंगे तो जानेंगे ये सच
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Udhwani
ये शो लगातार 9 सालों से लोगों को एंटरटेन करता आया है और सबसे ज्यादा चलने वाला सीरियल बन चुका हैं। शो की शुरुआत में हिना खान और नैतिक लीड रोल में थे लेकिन उनके जाने के बाद नायरा और कार्तिक मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। हालांकि ऐसा कहा जा रहा था कि उनके जाने के बाद शो को लोग देखना पसंद नहीं करेंगे लेकिन नायरा और कार्तिक की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे नहीं बनेंगी शो की विनर, इस बड़ी वजह से सलमान खुद निकालेंगे बाहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें