फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझसे शादी करोगे' शो खत्म होते ही फिर एक साथ दिखेंगे माहिरा-पारस, मिला बड़ा मौका

Thu, 27 Feb 2020 03:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahira and Paras - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' के प्रतियोगी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शो में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की दोस्ती के अलावा नजदीकियां भी देखी गईं। वहीं अब शो खत्म होने के बाद इन दोनों सितारों को लेकर बड़ी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक ये सितारे एक साथ फिर से जल्द नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Paras Chhabra and Mahira Sharma - फोटो : twitter
इंडिया फोरम वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक पारस और माहिरा म्यूजिक वीडियो करेंगे। इन दोनों का इस म्यूजिक वीडियो में रोमांटिक डांस होगा। यह दोनों 'मुझसे शादी करोगे' शो खत्म होने के बाद म्यूजिक वीडियो की शूटिंग शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Mahira and Paras - फोटो : twitter
इन दोनों की दोस्ती 'बिग बॉस 13' से शुरू हुई थी। शो में दोनों के बीच नजदीकियां भी देखी गई। जिसे देखकर कई बार लगा कि ये दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं। हालांकि बातों बातों में कई बार स्वीकार भी किया लेकिन सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बचते दिखे। कुछ दिन पहले माहिरा शर्मा ने पारस से अपने रिश्ते को लेकर बयान भी दिया था। 

4 of 5
Mahira Sharma and Paras - फोटो : twitter
टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में माहिरा ने कहा था- 'पारस मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और वह हमेशा एक दोस्त ही रहेगा जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वह इस समय एक शो 'मुझसे शादी करोगे' कर रहे हैं। मैं अपने दोस्त की शादी में जरूर नाचूंगी। हालांकि घर में हमारी बॉन्डिंग को देखने के बाद लोग सोच रहे थे कि हमारे बीच कुछ चल रहा है। ऐसा कुछ नहीं है वो मेरा सिर्फ दोस्त है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Paras Chhabra and Mahira Sharma - फोटो : Instagram
पारस और माहिरा का हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया। इस वीडियो में ये दोनों एक साथ एक ही कार में दिखे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर माहिरा शर्मा फैन पेज अकाउंट से साझा किया गया है। इस वीडियो में दोनों एक साथ कार में गाना गाते हुए दिखाई दिए। ये दोनों जो गाना गा रहे हैं उसके बोल हैं- 'मुझसे शादी करोगे।' माहिरा और पारस के इस नए अंदाज को उनके प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया।

'बिग बॉस' में जाने को लेकर इस अभिनेत्री ने दिया ऐसा जवाब, जानकर नहीं होगा यकीन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें