श्रेया पटेल
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
आनंदी की भूमिका के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री श्रेया पटेल कहती हैं, “मेरे परिवार ने हमेशा मुझे बताया कि आनंदी के किरदार ने कई भारतीयों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। मैं एक ऐसे किरदार को निभाने के लिये बेहद उत्साहित होने के साथ-साथ थोड़ी नर्वस भी हूं जिसने सभी पर इतना गहरा प्रभाव छोड़ा है। आनंदी और मुझमें कई समानताएं हैं। वह बहादुर और खुशमिजाज है और उसे गरबा करना पसंद है। मैं इस नए सफर का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।'' शो में अंशुल त्रिवेदी, रिद्धि शुक्ला, सनी पंचोली, शिजू कटारिया और सीमा मिश्रा सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।