फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के पांच साल बाद रश्मि देसाई ने किए चार खुलासे, बोलीं- 'शारीरिक शोषण और डिप्रेशन भी झेला'

Sat, 07 Mar 2020 11:35 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nandish and Rashami - फोटो : twitter
टीवी की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई (Rashami Desai) 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का हिस्सा रह चुकी हैं। शो के दौरान रश्मि की निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खुले। इस शो में रश्मि रोईं भी और जबरदस्त खेला भी। यहां तक कि अरहान से ब्रेकअप और मां के साथ रिश्ते कैसे हैं ये भी लोगों को पता चला। इस शो में रश्मि ने कभी तलाक के बारे में खुलकर तो बात नहीं की लेकिन शो खत्म होते ही लगातार बयान दे रही हैं। रश्मि का नंदीश के साथ तलाक साल 2015 में हुआ था। तलाक के पांच साल बाद रश्मि ने एक इंटरव्यू में नंदीश और अपने तलाक के बारे में कई बातें बताई। जानिए रश्मि देसाई के चार बड़े बयान जो उन्होंने तलाक को लेकर दिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Rashami Desai,Nandish Sandhu - फोटो : social media
प्यार में पड़ना और शादी करना मेरा फैसला था
पिंकविला वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने कई खुलासे किए। रश्मि ने कहा- 'प्यार में पड़ना और नंदीश से शादी करना पूरी तरह से मेरा फैसला था। हालांकि कुछ सालों के बाद हम दोनों अलग हो गए। वह दौर बहुत तनावपूर्ण था।'
विज्ञापन

3 of 5
rashami desai and nandish - फोटो : social media
हो गई थी डिप्रेशन का शिकार
रश्मि ने बताया कि वो तलाक के बाद डिप्रेशन से भी गुजरीं। तलाक कभी नहीं लेना चाहती थीं और अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की थी। समय के साथ धीरे-धीरे परिस्थितियां खराब होने लगीं। 

4 of 5
rashami desai and nandish - फोटो : social media
मेरे साथ हुआ शारीरिक शोषण
रश्मि ने इंटरव्यू में शारीरिक शोषण का भी जिक्र किया। अभिनेत्री ने कहा-'अगर हमारी सोच नहीं मिल रही तो अलग होना ही बेहतर है। खुद की इज्जत के लिए ऐसा करना जरूरी है। शारीरिक शोषण के 6 साल बाद मैंने उससे तलाक ले लिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rashami Desai - फोटो : Instagram
हम दोनों अलग-अलग खुश हैं
रश्मि ने कहा- 'हमारे बीच बहुत लड़ाई हुई थी। अब हम दोनों अलग-अलग खुश हैं। अब अगर हम किसी पार्टी में मिलते हैं तो हमारे बीच कोई शिकायत नहीं होती है। हम अच्छे से मिलते हैं और मैं इस बात की इज्जत करती हूं।'

12 साल पहले एक कमरे के मकान में रहा करती थीं नेहा कक्कड़, तस्वीर शेयर कर हुईं भावुक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें