इंडियन आइडल 12
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे आदित्य ने कहा कि, 'मम्मी पापा ने रिमोट अपने हाथ में ले लिया और इंडियन आइडल देखने लगे इससे अभी वाली जेनरेशन नाराज हो गई। उन्हें ये नहीं पता कि ये गुस्सा किस पर उतारना चाहिए। मैं खुद भी ऐसा खालीपन कभी कभी महसूस करता हूं। जैसे ही सात-साढ़े सात बजते, मैं भी उत्साहित हो जाता। मैंने फोन पर क्रिकेट टीम भी बनाई थी। पिछले साल और इस साल हम टीवी पर आने वाली चीजें कुछ ज्यादा ही देख रहे हैं क्योंकि हमें घर पर रहकर काफी सारा वक्त मिल रहा है'।