फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल पाए गए कोरोना पॉजिटिव, घर में हुए क्वारंटीन

Sat, 03 Apr 2021 07:15 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram

कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अब ये वायरस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक पहुंच गया है और घातक साबित हो रहा है। हाल ही में कई सितारे इसकी चपेट में आ गए हैं। वहीं अब सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आदित्य ने खुद सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
 

विज्ञापन

2 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता - फोटो : इंस्टाग्राम

आदित्य नारायण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पुरानी तस्वीर साझा कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। आदित्य की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने उनके प्रति चिंता जाहिर की है और उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।
 

 

विज्ञापन

3 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : File Photo

तस्वीर के साथ-साथ आदित्य ने लिखा, 'हैलो सबको, बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मैं और मेरी पत्नी श्वेता अग्रवाल की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम दोनों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। आप लोगों से कहना चाहता हूं कि अपना ध्यान रखिए और सुरक्षित रहें और साथ ही हमें अपनी दुआओं में याद रखना। ये वक्त भी गुजर जाएगा।'
 

 

4 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram
आदित्य नारायण की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सितारों ने भी उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है और सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। नेहा कक्कड़ ने भी आदित्य के पोस्ट पर कमेंट किया है। आपको बता दें, आदित्य के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इंडियन आइडल-12 की शूटिंग भी रोक दी गई है। शो पर मौजूद सभी टीम मेंबर्स का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। जजेस को भी कुछ वक्त के लिए क्वारंटाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता अग्रवाल, आदित्य नारायण - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि आदित्य और श्वेता ने करीब 10 साल एक दूसरे को डेट किया जिसके बाद 1 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच मुंबई के इस्कॉन टेम्पल में हुई। दोनों ही अपनी शादी और रिसेप्शन में बेहद खुश नजर आए। बता दें कि कोविड 19 महामारी को देखते हुए शादी में महज 50 लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। शादी के अगले दिन यानी कि 2 दिसंबर को वेडिंग रिसेप्शन भी रखा गया था जिसमें केवल दोनों के परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। इसमे कई वीआई गेस्ट्स को इन्वाइट किया गया था जिनमें से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें