फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेषः तस्वीरों में देखें अदा खान की ग्लैमरस अदाएं, टीवी की नागिन 'शेषा' बनकर बटोरीं सुर्खियां

Wed, 12 May 2021 11:12 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अदा खान - फोटो : Instagram
टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री अदा खान 12 मई को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। अदा खान ने टीवी के कई मशहूर सीरियलों में काम किया है, लेकिन एकता कपूर के शो 'नागिन' में नागिन शेषा का किरदार निभाकर उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की है। अदा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल होती हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको दिखाते हैं कुछ ऐसी ही होश उड़ाने वाली तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
अदा खान - फोटो : Instagram
अदा एड शूट में भी काफी नजर आती हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी। अदा एक कॉल सेंटर में काम करती थीं। इसी दौरान एक कॉफी शॉप में देखकर उन्हें पेंटालुन्स ने मॉडलिंग का ऑफर दे दिया। इसके बाद उन्होंने सोनी इंडिया के टीवी शो 'पालमपुर एक्सप्रेस' से टीवी इंड्स्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्हें कई टीवी शो ऑफर हुए जिसमें उन्होंने अपने अभिनय का जौहर दिखाया।





 
विज्ञापन

3 of 5
अदा खान - फोटो : Instagram
अदा खान ने टीवी शो 'बहनें' में आकाशी का किरदार निभाया था। वहीं अमृत मंथन शो में वो 'अमृत' का किरदार निभा चुकी हैं। हालांकि एकता कपूर के शो नागिन में शेषा का किरदार निभाकर अदा घर घर में हिट हो गईं। इस किरदार में अदा खान को बहुत पसंद किया गया।

4 of 5
अदा खान - फोटो : Instagram
अदा खान अपनी ग्लैमरस और खूबसूरत तस्वीरों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी खूबसूरती का राज ये है कि वो ज्यादा पानी पीती हैं और अच्छी नींद लेती हैं। साथ ही वो खुद को ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक रखने की कोशिश करती हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदा खान - फोटो : Instagram
बता दें कि अदा खान का नाम एक वक्त पर अंकित गेरा से जोड़ा गया था। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। अदा ने अंकित से तब ब्रेकअप कर लिया जब वो अपनी सीरियल की को-स्टार रुपल त्यागी को भी डेट करने लगें। एक ही वक्त में अंकित दो लड़कियों को डेट कर रहे थे ऐसे में अदा ने उनसे अपना रिश्ता तोड़ लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें