फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से किसी भी टीवी शो में नजर नहीं आतीं रेखा, कपिल शर्मा के सवाल पर अभिनेत्री ने दिया मजेदार जवाब

Thu, 26 Nov 2020 04:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा, रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम
कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा का शो हमेशा से लोकप्रिय रहा है। इस शो में बॉलीवुड के कई सितारे मेहमान के तौर पर नजर आते रहते हैं। यह सितारे द कपिल शर्मा शो में आकर अपनी जिंदगी के कई खुलासे भी करते रहते हैं। इस बीच कपिल शर्मा ने अपने शो से जुड़ा बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत अदाकारा रेखा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपने शो से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। कपिल शर्मा ने अपने शो से जुड़ा अभिनेत्री रेखा का एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। जिसमें वह रेखा के साथ काफी मस्ती-मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कपिल शर्मा रेखा से यह भी पूछते हैं कि वह कभी किसी टीवी शो क्यों नहीं दिखाई दीं। 
विज्ञापन

3 of 5
रेखा - फोटो : twitter: @StarPlus
कपिल शर्मा ने जो वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है उसमें वह रेखा से सबसे पहले सवाल करते हुए कहते हैं कि इससे पहले आप कभी किसी टीवी शो में दिखाई नहीं दीं, क्या इसके पीछे कोई खास वजह है ? कपिल शर्मा के इस सवाल का रेखा मजेदार अंदाज में जवाब देती हुई कहती हैं कि कोई दिखाने की चीज होगी तो दिखाउंगी। 

4 of 5
रेखा - फोटो : file photo
कपिल शर्मा दिग्गज अभिनेत्री की यह बात सुनकर बोलते हैं कि फिर तो हम सबको काले पानी भेज देना चाहिए। इसके बाद कपिल शर्मा रेखा से कहते हैं कि आप अपने चाहने वालों को कैसे मैनेज करती हैं ? रेखा इस बात पर कहती हैं कि कपिल जी आप यह मेरे बारे कह रहे हैं या अपने बारे में, क्योंकि ऐसा मेरे साथ कभी हुआ ही नहीं। वहीं रेखा कपिल के साथ मजाक करती हुई कहती हैं कि दुनिया में एक शख्स मिला जिसने मेरी एक फिल्म नहीं देखी है, वह आप हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : file photo
रेखा की यह बात सुनकर कपिल शर्मा कहते हैं कि आप ऐसा कैसे बोल सकती हैं मैम ? मैंने आपकी फूल बने अंगारे देखी है। रेखा कहती हैं कि बस मुझे उड़ती उड़ती ऐसी खबर आई है। इसके बाद कपिल शर्मा रेखा से और भी कई सवाल करते हैं। सोशल मीडिया पर रेखा और कपिल शर्मा का यह मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इन दोनों कलाकारों के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 

पढ़ें: अब इस धारावाहिक ने पकड़ी टेलीविजन से ओटीटी की राह, सिर्फ 10 किस्तों में सिमटेगी पूरी कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें