फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टीवी एक्ट्रेस ने किया मीका सिंह का समर्थन, कहा- हो सकता है आतंकवादियों को पकड़ने गए हों

Sat, 17 Aug 2019 04:17 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mika singh - फोटो : instagram
पाकिस्तान में कार्यक्रम करने के बाद से ही सिंगर मीका सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में अब इस मामले में अभिनेत्री माहिका शर्मा का बयान आया है। माहिका ने कहा है कि मीका सिंह को भी अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
Mahika Sharma
दरअसल माहिका शर्मा अक्सर मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। एक निजी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक मीका सिंह मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए माहिका ने कहा- 'मैं मीका को बहुत अच्छे जानती हूं, मुझे नहीं लगता कि मीका सिर्फ पैसों के लिए वहां गए होंगे। मीका को कम से कम एक बार अपनी बात रखने का एक मौका देना चाहिए। लोगों को पता तो चले कि वे वहां परफॉर्म करने क्यों गए थे। सिर्फ वहां परफॉर्म करने भर से उन पर बैन लगा देना सही नहीं है। हो सकता है वो वहां आतंकवादियों को पकड़ने गए हों।'
विज्ञापन

3 of 6
Mahika Sharma
इसके आगे माहिका कहती हैं- 'मीका एक कलाकार हैं और किसी की कला पर बैन नहीं लगाया जा सकता। मीका ने कई सारे देशभक्ति के गाने गाए हैं, वे कई एनजीओ के जरिए चैरिटी करके देश की और गरीबों की सेवा करते रहे हैं। उनकी देशभक्ति पर शक नहीं करना चाहिए।'

4 of 6
rakhi sawant - फोटो : instagram
मीका के अलावा माहिका ने राखी सावंत पर निशाना साधते हुए कहा-'राखी सावंत ने मीका के बारे में जो कुछ भी कहा है वो बेबुनियाद है। राखी की बातों में नहीं आना चाहिए क्योंकि वो अटेंशन लेने के लिए कुछ भी बोलती हैं। इससे पहले भी वो कई बार ऐसी बिना सिर पैर की बातें कर चुकी हैं, इसलिए उनकी बातों पर ध्यान देना ही बेकार है।' 

पढ़ें: पाकिस्तान में परफॉर्म करना मीका सिंह को पड़ा भारी, AICWA ने लगाया बैन, बहिष्कार का भी एलान
विज्ञापन

5 of 6
mika singh - फोटो : instagram
बता दें कि मीका सिंह ने आठ अगस्त को पाकिस्तान के कराची में एक कार्यक्रम किया था। बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में भारत के मोस्टवांटेड दाऊद इब्राहिम के परिवार के सदस्य भी शामिल थे। 

पढ़ें: मुशर्रफ के रिश्तेदार की पार्टी में हुई 'मीका सिंह नाइट', ISI अधिकारी और दाउद का परिवार हुआ शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mika singh - फोटो : firstpost
पाकिस्तान में कार्यक्रम करने के चलते मीका सिंह को न सिर्फ भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल किया था बल्कि साथ ही साथ सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने उन्हें बैन भी कर दिया था। इस बारे में सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामल गुप्ता ने एक बयान में कहा था- 'कोई भी प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी या ऑनलाइन कंटेंट प्रोवाइडर मीका से काम नहीं कराएगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

पढ़े: मीका सिंह का लाइफस्टाइल है अजीबो-गरीब, फिट रहने के लिए करते हैं ये 4 काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें