हिना खान
- फोटो : insta/realhinakhan
हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, उसमें वह पीले रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं। हिना ने अपने बालों को कर्ली करके खुला रखा हैं और ऊपर के हिस्से के बालों का खूबसूरत बन बनाया हुआ है और उन्हें छोटे फ्लावर की एसेसरीज से सजाया है। इसके साथ ही उन्होंने कानों में हैवी इयररिंग्स कैरी किए हैं जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।