रियल्टी शो 'बिग बॉस 11' में एक बार फिर वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। बहुत जल्द शो के मेकर्स प्रियांक और अर्शी खान के बारे में चौंकाने वाले खुलासे करने वाली एक्ट्रेस को घर में लाने की तैयारी में हैं...
विज्ञापन
2 of 6
Gehna
घर में हुई पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री में कुछ खास ना कर पाने वाली ढिचैंक पूजा के बाद अब एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ जल्द ही घर में अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। मेकर्स ऐसा शो को मसालेदार बनाने के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Gehna And Arshi
बता दें कि गहना अब तक अर्शी खान, प्रियांक शर्मा, शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता को लेकर विवादित बयानबाजी कर चुकी हैं। लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी कि गहना के घर में जाने के बाद कैसा माहौल बनता है।
4 of 6
Gehna
अर्शी के बारे में गहना ने ये खुलासा किया था कि उन पर 10 क्रिमिनल केस लंबित हैं। इतना ही नहीं गहना ने अर्शी की शादी को लेकर भी खुलासे किये थे। गहना ने कहा था कि फिल्म में काम करने के लिए अर्शी ने एक 50 साल के व्यक्ति से चुपचाप शादी रचा ली थी।
विज्ञापन
5 of 6
Gehna
गहना ने बिग बॉस के घर में मौजूद प्रियांक शर्मा पर भी बयान दिए। उन्होंने प्रियांक शर्मा को बाइसेक्सुअल बताया था। इसके अलावा गहना ने विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे को लेकर भी कहा कि वह दोनों रिलेशनशिप में रह चुके हैं।
Bigg Boss 11: साक्षी तंवर को भैंगा कहने पर गीता फोगाट ने किया हिना का सपोर्ट, बोली जबरदस्त बात
अगर बात करें गहना कि तो वे 24 साल की हैं और मॉडल, बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस के तौर पर पहचान रखती हैं। 'फिल्मी दुनिया' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली गहना कई हिंदी और तमिल-तेलुगू फिल्मों में अपने जलवे बिखेर चुकी हैं। इसके अलावा वह टीवी शो 'बहनें' और 'ट्रू लाइफ' में भी देखी जा चुकी हैं।