फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: घर में पहली बार इस टास्क में हुआ हार-जीत का फैसला, इस टीम ने मारी बाजी

Thu, 30 Nov 2017 02:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
Akash Dadlani
बिग बॉस -11 को पूरे दो महीने हो चुके हैं और ये पहली बार है जब किसी टास्क में हार-जीत का फैसला सामने आया है। चलिए आपको बताते हैं इस टास्क में किस टीम को दी बिग बॉस ने जीत की ढेर सारी बधाईयां...
विज्ञापन

2 of 6
Arshi Khan
लिलीपुट्स और दानव टास्क में घर को दो टीमों में बांटा एक टीम में हितेन, पुनीश, बंदगी और शिल्पा तो वहीं दूसरी तरफ हिना, आकाश, लव और अर्शी खान थे। टास्क में प्रियांक और विकास संचालक थे। बता दें कि ये टास्क दो दिन चलने के बाद किसी फैसले पर पहुंचा है। पहली बारी हिना की टीम की थी जिसमें उन्होंने बंदगी और पुनीश पर जमकर अत्याचार किए।
विज्ञापन

3 of 6
Shilpa and Hina
टास्क में बंदगी और शिल्पा के मुंह पर मिर्ची डालकर उन्हें टॉर्चर किया गया ताकि वे हार मान  ले। तो वहीं लव ने पुनीश के बालों को जगह-जगह से काट उनकी सेंटिंग बेकार कर दी। यहां तक कि पहली टीम ने बंदगी और शिल्पा की आंखों में भी मिर्च झोंक दी। शिल्पा ने तो हार नहीं मानी लेकिन बंदगी को आंख में ज्यादा जलने से वे घंटी बजा गेम से आउट हो गई।

4 of 6
Akash and Luv
हितेन को लेकर भी हिना की टीम ने कम अत्याचार नहीं किए। उनके पूरे पैर की वैक्स कर डाली। लेकिन हितेन ने हार नहीं मानीं। इसके साथ हितेन की टीम से एक साथी ने हार मानी और तीन कामयाब रहे। वहीं, टॉर्चर करने की बारी आई हितेन की टीम की। सबसे पहले दानव अर्शी को बुलाया गया लेकिन अर्शी को बाल काटने का डर दिखाकर उन्हें गेम छोड़ने पर मजबूर कर दिया।   
विज्ञापन

5 of 6
Bigg Boss 11
वहीं, आकाश और लव के साथ तो सबसे बुरा हुआ। बता दें कि इस टास्क में लव अपने बाल खो चुके हैं तो आकाश के होठ सूज गए। लेकिन दोनों ने ही हार नहीं मानी। इसके बाद हिना भी टास्क में बाल कटने के बाद भी डटकर अड़ी रहीं और बिग बॉस का अलार्म बजने तक ही टास्क में बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bigg Boss 11
लेकिन टास्क में दोनों ही टीम के एक-एक खिलाड़ी ने हार मानी। वहीं फैसला बंदगी और अर्शी के टास्क में कितने देर तक बने रहने के चलते लिया गया। बता दें कि बंदगी टास्क मे 30 मिनट और अर्शी 5 मिनट तक बनी रही। इसलिए जीत पुनीश, बंदगी, हितेन और शिल्पा की हुई। 

पढ़ें: Bigg Boss 11: साक्षी तंवर को भैंगा कहने पर गीता फोगाट ने किया हिना का सपोर्ट, बोली जबरदस्त बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें