फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India's Got Talent: क्या हुआ कि जैकी श्रॉफ ने रोते हुए छू लिए प्रतिभागी के पैर, वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Sat, 26 Feb 2022 01:05 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैकी श्रॉफ - फोटो : Instagram
रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में एक से बढ़कर एक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों का टैलेंट देखकर गेस्ट भी अचंभे में पड़ जा रहे हैं। वहीं अब शो में जैकी श्रॉफ एक प्रतिभागी के गाने से इतना इमोशनल हो गए कि उनकी आंखें नम हो गईं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
जैकी श्रॉफ - फोटो : Instagram
शो के आनेवाले एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें अभिनेता जैकी श्रॉफ एक प्रतिभागी के गाने के कायल हो गए। प्रतिभागी के गाना सुनकर जैकी खो गए। वहीं वो अपने आंसू को रोक ही नहीं पाए। 

 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
प्रोमो में इशिता विश्वकर्मा नाम की एक प्रतिभागी फिल्म 'राम लखन' का गाना 'बड़ा दुख देना ओ रामजी' गा रही हैं। इशिता के गाने से जैकी इतने भावुक हो जाते हैं कि उनकी आंखें नम हो जाती हैं। यहां तक की जैकी सिंगर के आगे हाथ जोड़ लेते हैं। फिर वो रिस्पेक्ट दिखाते हुए अपने दोनों कानों को छूते हैं। 

 

4 of 5
जैकी श्रॉफ - फोटो : Instagram
वहीं प्रोमो में जैकी कहते दिख रहे हैं कि मैं इनकी आवाज में खो गया था। प्रोमो का अंत हैरान करने वाला है। जैकी श्रॉफ स्टेज पर जाकर यंग परफॉर्मर के पैर छू लेते हैं। इसके बाद शो के जज बादशाह भी इशिता के पैर छूते हैं। शो का नया प्रोमो देखकर दर्शक भी हैरान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो छा गया है। लोग प्रोमो को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हे भगवान क्या पल है। वहीं लोग गायक इशिता के गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना दमदार प्रोमो आने के बाद फैंस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें