'बिग बॉस 14’ विजेता रुबीना दिलैक शो जीतने के बाद लगातार अपने नए-नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ एक वीडियो सॉन्ग भी किया है, जिसे दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। रुबीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनके फोटोशूट भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। लेकिन इस बीच रुबीना को एक ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिससे वे अनभिज्ञ थीं। हालांकि, रुबीना के पति अभिनव शुक्ला ने जल्द ही उन्हें इस मुसीबत से बाहर निकल लिया है।