फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में फेमस हो रहीं ये 7 टीवी एक्ट्रेस, पाकिस्तान में हैं इस अभिनेत्री के सबसे ज्यादा चाहनेवाले

Fri, 30 Mar 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Nia Sharma
टीवी जगत अपने आप में बड़ी इडस्ट्री है। इसमें काम करने वाला हर कलाकार फेमस तो है ही साथ में सोशल मीडिया पर भी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। ऐसे में टीवी की दुनिया के कुछ सितारें बहुत पॉपुलर हैं जो गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं टीवी स्टार के बारें में...
Trending Videos
विज्ञापन

निया शर्मा

2 of 8
निया शर्मा - फोटो : self
इन दिनों टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपने हॉट फोटोज से इंटरनेट की दुनिया में आग लगा रही हैं। पॉपुलर शो जमाई राजा में रोशनी के किरदार में नजर आने वालीं निया खूबसूरती में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। 
विज्ञापन

दिव्यांका त्रिपाठी

3 of 8
Divyanka Tripathi
टीवी चैनल स्टार प्लस पर आने वाले सुपरिहट सीरियल ये हैं मोहब्तें की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी पॉपुलैरिटी के मामले में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। बता दें कि  पिछले एक साल से पड़ोसी देश श्रीलंका में गूगल पर दिव्यांका को सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। 

क्रिस्टिल डिसूजा

4 of 8
क्रिस्टिल डिसूजा
कलर्स पर आने वाले पॉपुलर सीरियल बेलन वाली बहू में लीड रोल कर रहीं  क्रिस्टिल डिसूजा भी बहुत फेमस हो रही हैं। दरअसल, मॉरीशस में गूगल पर सर्च के मामले में नंबर वन की पॉजिशन पर हैं। 
विज्ञापन

अनीता

5 of 8
anita hasnandani
टीवी चैनल स्टार प्लस पर आने वाले सुपरिहट सीरियल ये हैं मोहब्तें में सपोर्टिंग रोल करने वालीं अनीता भी दिव्यांका की तरह श्रीलंका में गूगल पर सर्च की जा रही हैं।
विज्ञापन

जेनिफर विंगेट

6 of 8
Jennifer Winget
टीवी दुनिया का जाना माना नाम जेनिफर विंगेट भी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जेनिफर की पॉपुलैरिटी की बात करें तो वह इथोपिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट पर सर्च की जा रही हैं।
विज्ञापन

दृष्टि धामी

7 of 8
दृष्टि धामी
मधुबाला, दिल मिल गए, गीत और हुई सबसे पराई जैसे पॉपुलर सीरियल में काम करने वाली दृ्ष्टि धामी की भी अपनी अलग पहचान है। अगर बात की जाए सोशल मीडिया में उनकी पॉपुलैरिटी की तो बता दें कि वह तुर्केमेनिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च की जा रही हैं।
विज्ञापन

हिना खान

8 of 8
Hina Khan - फोटो : Instagram
टीवी का सबसे पॉपुलर चेहरा और स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल ये रिश्ता का क्या कहलाता है में अक्षरा के नाम से मशहूर हुईं हिना खान की गिनती आज स्टार्स में होती हैं। बिग बॉस 11 में रनर अप रहीं हिना खान को इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पाकिस्तान में गूगल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें