फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमदनी: 20 साल से कम उम्र की वो टीवी अभिनेत्रियां, जिनकी कमाई लाखों में है

Mon, 06 Sep 2021 08:56 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
यंग टीवी एक्ट्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
पहले फिल्मों की तुलना में टीवी कलाकारों को कम दर्जा मिला करता था। अक्सर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार, टीवी पर काम करने से कतराते थे क्योंकि वो इसको छोटी इंडस्ट्री और अपने लेवल से कम समझते थे। लेकिन वक्त बीता और टीवी इंडस्ट्री ने भी फिल्मों की तरह अपना विस्तार करना शुरू कर दिया। आज टीवी में काम करने वाले अदाकार किसी बड़ी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। उनकी फैन फॉलोइंग और फीस दोनों अब आसमान छूने लगी हैं। आज टीवी के सितारों को बड़े सेलेब्रिटी के तौर पर देखा जाता है। ये सितारे मीडिया में अक्सर सुर्खियाें में रहते हैं। तो आइए जानते हैं उन 20 साल से कम उम्र की उन अभिनेत्रियों के बारे में, जो टीवी इंडस्ट्री में हर ऐपिसोड के लिए मोटी फीस वसूलती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

अनुष्का सेन
सिर्फ 18 साल की अनुष्का सेन टीवी सीरियल झांसी की रानी से मशहूर हुईं थीं। अब वो टीवी का एक जाना पहचाना चेहरा है। अनुष्का एक एपिसोड के लिए 48 हजार रुपए लेती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
जन्नत जुबैर रहमानी - फोटो : Instagram
जन्नत जुबैर
19 साल की जन्नत जुबैर करोड़ों की मालकिन हैं। साल 2009 में टीवी सीरियल फुलवा से बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस जन्नत ने अपने करियर की शुरुआत की थी। वह एक एपिसोड के 40 हजार रुपए लेती हैं।

4 of 7
रीम शेख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रीम शेख
तुझसे है राब्ता सीरियल में आने वाली रीम शेख सीरियल में एक गंभीर किरदार निभाती हैं लेकिन असल जिंदगी में वो सिर्फ 18 साल की हैं। इस गंभीर किरदार को निभाने के लिए हर एपिसोड के 30 हजार रुपए लेती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
अवनीत कौर - फोटो : instagram
अवनीत कौर
सब टीवी पर आने वाले सीरियल अलादीन-नाम तो सुना होगा में यास्मीन का किरदार निभाने वाली अवनीत एक जाना पहचाना नाम हैं। अपनी 19 साल की उम्र के लिहाज से वो बेहद लोकप्रिय हैं। लेकिन इस छोटी सी उम्र में अवनीत हर एपिसोड के 30 हजार रुपए फीस लेती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
निधि भानुशाली (सोनू) - फोटो : इंस्टाग्राम
निधि भानुशाली
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भिड़े की बेटी का किरदार निभाने वाली निधि कम समय में जाना पहचाना चेहरा बन गईं हैं। वो हर एपिसोड के 10 हजार रुपए बतौर फीस चार्ज करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महिमा मकवाना - फोटो : Instagram
महिमा मकवाना
जी चैनल पर चलने वाले टीवी सीरियल सपने सुहाने लड़कपन की काफी अच्छी लोकप्रियता है। इस सीरियल में काम करने वाली महिमा आज टीवी इंडस्ट्री का पुराना नाम हैं। इसके अलावा वो अधुरी कहानी हमारी, रिश्तों का चक्रव्यूह जैसे सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। महिला एक एपिसोड के लिए करीब 30 से 35 हजार रुपए फीस लेती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें