बॉलीवुड-टेलीविजन का विवादों से पुराना नाता रहा है। टीवी स्टार की रील लाइफ से ज्यादा उनकी रियल लाइफ विवादों में रहती हैं। इस साल एक नहीं बल्कि कई टीवी स्टार को जेल के चक्कर काटने पड़े हैं। हैरानी इस बात की है कि इस बार इस लिस्ट में टीवी इंडस्ट्री के ऐसे नाम भी हैं जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।
विज्ञापन
2 of 7
कई सुपरस्टार इस वक्त जेल में ही अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। सिंगर-एक्टर अमित टंडन की पत्नी रूबी तकरीबन एक महीने से दुबई के एक जेल में बंद हैं। रूबी एक डर्मेटॉलजिस्ट हैं। रूबी पर कुछ सरकारी अधिकारियों से बदतमीजी करने और धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन
3 of 7
'बेहद' में अहम किरदार निभा चुके पीयूष सचदेव को पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर 23 साल की फैशन डिजाइनर के साथ जबरदस्ती करने का आरोप है। पीयूष उस फैशन डिजाइनर के साथ पिछले तीन महीनों से लिव-इन में रह रहे थे।
4 of 7
टीवी शो कुबूल है फेम एक्ट्रेस अलका कौशल को दो साल की सजा सुनाई गई है। इस मामले में अलका की मां सुशीला वडोला भी दोषी हैं। उन पर 50 लाख के चेक बाउंस होने का मामला लगभग दो साल से चल रहा है। बता दें अलका के भाई वरुण वडोला टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने नाम हैं।
विज्ञापन
5 of 7
टेलीविजन का एक और मशहूर चेहरा श्रुति उल्फ्त को भी साल 2017 में जेल की हवा खानी पड़ी थी। कई डेली सोप, टीवी सीरिज और कुछ-एक फिल्मों में भी नजर आने वाली श्रुति कोबरा के साथ लिए गए अपने वीडियो और तस्वीरों के कारण विवादों में घिरी थीं।
विज्ञापन
6 of 7
'भाबीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी के किरदार ने शिल्पा शिंदे को चंद दिनों में लोकप्रिय बना दिया था। शिल्पा ने इस शो के निर्माताओं पर खुद को परेशान करने का आरोप लगाया था। मामला इतना बिगड़ गया कि शिल्पा को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े थे।
एक शो की शूटिंग के दौरान रतन राजपूत ने अपने शो की टीम के लाइटमैन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। शुरू में शो के निर्माताओं ने इस पर ध्यान नहीं दिया। रतन ने कड़ा रुख अपनाते हुए शो की शूटिंग पर जाना बंद कर दिया था। बाद में मामले का निपटारा हुआ।