फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tara Sutaria: 41 साल के एक्टर को डेट करने की अफवाहों पर भड़कीं तारा सुतारिया, कहा- हम एक अच्छे दोस्त हैं

Wed, 02 Oct 2024 11:32 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तारा सुतारिया, अरुणोदय सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @sufisoul, @tarasutaria
तारा सुतारिया भले ही बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री है, लेकिन इस समय उनके हाथ में प्रोजेक्ट्स की कमी नजर आ रही है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली तारा पिछले दिनों अपने कथित एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन की सगाई को लेकर चर्चा में थीं। हालांकि, इसके बाद तारा का नाम अभिनेता अरुणोदय सिंह के साथ जुड़ने लगा। अब अभिनेत्री ने खुद चुप्पी तोड़ इन सभी अफवाहों पर विराम लगाया है।
विज्ञापन

2 of 5
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम @ tarasutaria
बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने हाल ही में अभिनेता अरुणोदय सिंह के साथ डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। कुछ दिनों पहले अफवाह आई थी कि वह अभिनेता के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक नहीं किया था और यह पहली बार है जब तारा ने डेटिंग अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

3 of 5
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम @ tarasutaria
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान तारा ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वह 'सिंगल' हैं। अभिनेता के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए तारा ने कहा, "अरुणोदय मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और मैं सिंगल हूं।"

4 of 5
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम tarasutaria
इससे पहले सामने आई एक रिपोर्ट ने पुष्टि की कि तारा अरुणोदय को डेट कर रही हैं और यह भी दावा किया कि दोनों डेढ़ साल से एक साथ हैं। वही, कथित तौर पर तारा इससे पहले रणबीर कपूर के चचेरे भाई अदार जैन को डेट कर रही थीं और दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक भी कर दिया था, हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ भी थे। फैंस तारा को फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।

AR Rahman: हंसल मेहता की सीरीज 'गांधी' से जुड़े ए आर रहमान, गांधी जयंती के अवसर पर निर्देशक ने किया एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें