फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishal-Sai Dhansika: रजनीकांत की ऑनस्क्रीन बेटी से शादी रचाने जा रहा ये तमिल एक्टर, इस दिन होंगे सात फेरे

Mon, 19 May 2025 11:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vishal-Sai Dhansika Wedding: तमिल अभिनेता विशाल जल्द शादी रचाने जा रहे हैं। वे अभिनेत्री साई धनशिका को अपनी जीवनसंगिनी बनाएंगे। शादी की डेट का भी खुलासा हो चुका है। 
विज्ञापन
1 of 5
विशाल-साई धनशिका - फोटो : इंस्टाग्राम
तमिल अभिनेता विशाल घर बसाने जा रहे हैं। वे अभिनेत्री साई धनशिका से शादी रचाने वाले हैं। कथित तौर पर आज सोमवार को दोनों ने एक इवेंट में अपनी शादी के बारे में एलान किया। साथ ही डेट भी बता दी। कपल इसी साल सात फेरे लेने की तैयारी में हैं। विशाल और साई करीब 15 साल से दोस्त हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
विशाल-साई धनशिका - फोटो : इंस्टाग्राम
विशाल के जन्मदिन पर होगी शादी
पिछले कुछ दिनों से विशाल और साई धनशिका की शादी की खबरें चल रही थीं। आज एक इवेंट में कपल ने इन खबरों को कंफर्म कर दिया। साथ ही यह खुलासा भी किया कि वे 29 अगस्त 2025 को शादी करने वाले हैं। इसी दिन विशाल का जन्मदिन भी होता है।
विज्ञापन

3 of 5
विशाल-साई धनशिका - फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों के बीच उम्र का कितना फासला?
विशाल और साई धनशिका की शादी की खबर सामने आने के बाद से ही इनके बीच का उम्र का फासला भी चर्चा में है। विशाल 47 वर्ष के हैं और अपने जन्मदिन के मौके पर वे 48 वर्ष के होंगे। वहीं, धनशिका का जन्म 20 नवंबर 1989 को हुआ। वे 35 साल की हैं। दोनों की उम्र में करीब 12 साल का अंतर है। 

4 of 5
साई धनशिका - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं साई धनशिका?
साई धनशिका तेलुगु इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपना एक्टिंग करियर 16 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था। उन्होंने रजनीकांत की 'कबाली' (2016) में अपनी एक्टिंग से काफी लोकप्रियता हासिल की। इस फिल्म में वे रजनीकांत की बेटी के किरदार में नजर आईं। 

Rasha Thdani: मां रवीना टंडन का गाना 'टिप टिप बरसा पानी' हुआ वायरल, खुश होकर राशा थडानी ने दिया रिएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्टर विशाल - फोटो : इंस्टाग्राम
कई महीने से कर रहे थे डेट
विशाल और साई धनशिका कई महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आखिर अगस्त में दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी से पहले कपल अपनी सगाई की तारीख का एलान भी कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें