पिता के साथ गुरुचरण सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम: @sodhi_gcs
गुरुचरण सिंह ने आगे बताया कि वह अपने दोस्तों से पर्सनल लोन ले रहे हैं, जिसका इस्तेमाल वह अपने बैंक ईएमआई का भुगतान करने में करते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे पैसे की जरूरत है, क्योंकि मुझे ईएमआई और क्रेडिट कार्ड का भुगतान करना है। मुझे अभी भी पैसे मांगने पड़ते हैं और कुछ अच्छे लोग हैं, जो मुझे पैसे उधार देते हैं, लेकिन मेरा कर्ज बढ़ता जा रहा है। मैं काम करना चाहता हूं, क्योंकि मैं अपने बूढ़े माता-पिता की भी देखभाल करना चाहता हूं।'