दया बेन
- फोटो : social media
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान असित मोदी ने खुलासा किया है कि वह दिशा की शो में वापसी के लिए खूब प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'दया भाभी का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी जी की मैं बहुत इज्जत करता हूं। कोविड के समय था, मैंने इंतजार किया। आज भी इंतजार करता हूं। आज भी मेरी भगवान से प्रार्थना है कि, चमत्कार हो जाए और वह शो में आ जाएं, लेकिन उनकी शादी हो चुकी है। घर पर दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, उनकी निजी जिंदगी पारिवारिक है।' दिशा ने असित के इस बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की, जिससे लगता है कि वह अभी शो में वापसी नहीं करेंगी।