फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant: ऋषभ पंत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे अनिल कपूर और अनुपम खेर, कहा- पूरे हिंदुस्तान की...

Sat, 31 Dec 2022 10:16 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : social media
ऋषभ पंत अपनी जिन्दगी के सबसे भारी दिनों से गुजर रहे हैं। हाल ही में, ऋषभ की गाड़ी का बहुत ही खतरनाक एक्सीडेंट हुआ, जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोटे भी आईं। हालंकि, अब वह खतरे से बाहर हैं। कई सेलेब्स उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहें हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और अनुपम खेर ऋषभ पंत से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 4
अनुपम खेर और अनिल कपूर - फोटो : social media
बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर और अनिल कपूर को जब ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बारे में पता चला, तो वे दोनों उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंच गए और उनकी हालत का जायजा लिया। हालत देखने के बाद अनुपर खेर बताते हैं,  'जैसे ही हमें पता चला कि ऋषभ हॉस्पिटल में हैं, तो हम उन्हें यहां देखने आए। उनकी माताजी से मिले। अब वह पहले से बेहतर हैं। पूरे हिंदुस्तान की दुआएं उनके साथ हैं। वो जल्द ही ठीक होंगे। वो फाइटर हैं।' 

Urfi Javed: अंडर आई फिलर कराने के बाद उर्फी की आंखों का हुआ बुरा हाल! काले घेरों के साथ फोटो शेयर कर दी नसीहत
विज्ञापन

3 of 4
अनुपम खेर और अनिल कपूर - फोटो : social media
वहीं, अनिल कपूर ने भी ऋषभ पंत की हालत के बारें में बताते हुए कहते हैं, 'वो अब ठीक हैं। हमें जो-जो फिक्र थी, अब वो बिल्कुल नहीं है।' आगे बात करते हुए अनुपम खेर और अनिल कपूर कहते हैं, 'हमने उन्हें थोड़ा बहुत हंसाने की कोशिश की। हम बॉलीवुड स्टार्स नहीं, बल्कि दोस्त के तौर पर उनसे मिलने गए थे।' अनुपम खेर ने भी ये कहा कि 'मुझे  लगता है कि ऐसे समय में मिलने जाना चाहिए, जब उन्हें सबकी जरूरत हो। हॉस्पिटल का प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए हमने उनसे मुलाकात की।'

Urvashi Rautela-Rishabh Pant: उर्वशी ने ऋषभ पंत के लिए मांगी दुआ? पोस्ट देखकर बोले यूजर्स- अब ठीक होंगे भाई
विज्ञापन

4 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : social media
ऋषभ पंत से मिलने के बाद और उनका हालत देखने के बाद अनुपम खेर और अनिल कपूर बेहद खुश नजर आए। उनका कहना है कि हमारे इंडियन क्रिकेटर जल्द ही ठीक हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए साल की शुरुआत से पहले ऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइज देने रुड़की जा रहे थे। ऋषभ पंत खुद गाड़ी ड्राइव करके अपने अपने होमटाउन के लिए रवाना हुए थे। गाड़ी को स्पीड में चलाने की वजह से उनका एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटे आई हैं, लेकिन फिलहाल वो ठीक बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें