फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को फिर लगा झटका, इस प्रिय सदस्य की मौत से नम हुईं आंखें

Tue, 17 Jan 2023 12:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुशांत और फज - फोटो : social media
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग ढाई साल हो चुके हैं। फैंस आज भी उन्हें बहुत याद करते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी शेयर करते हैं। अब खबर आ रही है कि सुशांत के पेट डॉग 'फज' ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिवंगत अभिनेता की बहन, प्रियंका सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर यह खबर साझा कर फैंस को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन

2 of 4
सुशांत और फज - फोटो : social media
हाल ही में, सुशांत की बहन प्रियंका ने सोशल मीडिया पर उनके पेट डॉग की मौत की खबर साझा कर फैंस का दिल तोड़ दिया। प्रियंका ने ट्विटर पर फज की दो तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें से एक में सुशांत फैज को प्यार से पकड़े हुए हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में प्रियंका सोते हुए फज के साथ स्माइल कर रही हैं। प्रियंका ने इन तस्वीरों को कैप्शन में लिखा, 'बहुत लंबा साथ रहा फज, आप अपने दोस्त के पास चले गए, सबको एक न एक दिन वहां जाना है, लेकिन अभी के लिए मन बहुत उदास है।'
 

So long Fudge! You joined your friend’s Heavenly territory… will follow soon! Till then… so heart broken 💔 pic.twitter.com/gtwqLoELYV

— Priyanka Singh (@withoutthemind) January 16, 2023
विज्ञापन

3 of 4
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media
प्रियंका के ट्वीट के तुरंत बाद, सुशांत के कई फैंस ने फज की मौत पर शोक जताया। एक यूजर ने लिखा, 'दी, प्लीज स्ट्रॉन्ग रहो, समझ नहीं आ रहा मैं क्या कहूं। बहुत दिल टूटने वाली खबर है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कुछ नहीं कहना है, यह हम सभी के लिए बहुत ही दिल तोड़ने वाली खबर है, लेकिन वह सुशांत के सच्चे दोस्त हैं और हमेशा-हमेशा के लिए उनके साथ खुशी से रहने के लिए चले गए।' एक और यूजर ने लिखा, 'बयां नहीं कर सकता कि मैं कितना टूटा हुआ हूं। इस खबर ने एक बार फिर मेरे दिल को लाखों टुकड़ों में तोड़ दिया।'
 

Pathaan: शाहरुख खान ने परिवार के लिए रखी 'पठान' की स्पेशल स्क्रीनिंग, मुस्कुराते हुए बाहर आए सुहाना और आर्यन

 

विज्ञापन

4 of 4
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media
आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में कूपर अस्पताल के कर्मचारी ने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है। इसके बाद से दिग्गज अभिनेता शेखर सुमन सहित कई कलाकारों ने मौत के मामले को फिर से खोलने की मांग की। इसके बाद सुशांत की बहन ने फैंस से सुशांत के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है।

Sonakshi Sinha: 'दहाड़' के लिए तैयार हैं सोनाक्षी, बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा वेब सीरीज का प्रीमियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें