'कंगुवा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। साउथ सुपरस्टार सूर्या की इस आगामी फिल्म को लेकर अभिनेता के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। दर्शक अपने चहेते अभिनेता को पर्दे पर एक बार फिर से शानदार अंदाज में देखने के लिए बेकरार हैं। फिल्म आगामी 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के प्रमोशन को लेकर फैंस काफी निराश थे और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे थे। हालांकि, अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है।