नरेंद्र मोदी 3.O सरकार
- फोटो : Doordarshan National
आज मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में केरल से एकमात्र भाजपा सांसद सुरेश गोपी मौजूद रहे। इससे पहले तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाते समय पत्रकारों के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए गोपी ने कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें तुरंत राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि नई एनडीए सरकार में उन्हें क्या भूमिका दी जाएगी। सुरेश गोपी ने कहा कि ये फैसला पीएम ने लिया है। मैं अपने प्रधान मंत्री और अपने गृह मंत्री और अपने राष्ट्रीय नेताओं की आज्ञा का पालन कर रहा हूं। हालांकि, अब साफ हो गया है कि सुरेश गोपी भाजपा सरकार के राज्य मंत्री बन गए हैं। ऐसे में चलिए आज हम आपको अभिनेता और राजनेता के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों से रूबरू करवाते हैं...