निर्देशक सुपर्ण वर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा' को लेकर खूब चर्चा में चल रहे हैं। इस वेब सीरीज के माध्यम से काजोल ने अपना ओटीटी डेब्यू भी किया है और फिल्मों के अलावा अब वेब सीरीज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। अब हाल ही में, निर्देशक सुपर्ण एस वर्मा ने अपनी वेब सीरीज को लेकर कहा है कि एक ही समय में रूपांतरण और मूल फिल्में करने का सौभाग्य सिर्फ उन्हें ही मिला है और इससे वह बेहद खुश भी हैं।