फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atlee Film: जवान के अलावा एटली की इन फिल्मों पर मच चुका है बवाल, किसी पर सीन तो किसी पर स्टोरी चोरी का है आरोप

Thu, 13 Jul 2023 03:58 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एटली की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का प्रीव्यू हाल ही में जारी किया गया है, और इस पर सीन चोरी का आरोप लग गया है। एटली की पिछली कुछ फिल्मों पर भी कॉपी का आरोप लग चुका है। 
 
विज्ञापन
1 of 6
एटली की विवादित फिल्में - फोटो : अमर उजाला
साउथ सिनेमा के स्टार डायरेक्टर एटली फिल्म 'जवान' के साथ अपना हिंदी डेब्यू कर रहे हैं। इस मूवी में बॉलीवुड के 'किंग' यानी शाहरुख खान नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह हाई है। मूवी से जारी किए गए पहले पोस्टर को देखने के बाद से ही फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसी कड़ी में बीते दिन 'जवान' का प्रीव्यू जारी किया गया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। इस प्रीव्यू को देखकर अलग-अलग यूजर्स इसका दूसरे फिल्म से कनेक्शन निकाल रहे हैं। इस तरह एटली पर सीन कॉपी करने का आरोप लगा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब एटली ऐसे किसी विवाद में फंसे हैं। एटली पर इससे पहले भी कभी सीन चोरी, तो कभी कहानी चोरी करने का आरोप लग चुका है। 
विज्ञापन

2 of 6
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का प्रीव्यू जारी हो गया है, और इसमें शाहरुख खान दमदार किरदार में नजर आए हैं। हालांकि, इस प्रीव्यू को कुछ लोग हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी बता रहे हैं, तो कुछ इसे साउथ की मूवी की नकल बताते देखे गए हैं। कुछ का मानना है कि मूवी में एसआरके का लुक 'मून नाइट' के विलेन लेक्स लूथर से मिलता है, तो किसी को इसमें 'बाहुबली ' की झलक देखने को मिली है। 
विज्ञापन

3 of 6
राजा-रानी - फोटो : सोशल मीडिया
एटली के डायरेक्शन में बनी पहली मूवी 'राजा रानी' थी, जिसमें जय, आर्य और नयनतारा जैसे सितारे लीड रोल में थे। फिल्म रिलीज के बाद ही विवादों में घिर गया था। लोगों को इसमें मणिरत्नम की फिल्म 'मौना रागम' की झलक देखने को मिली थी। इसकी कहानी जॉन और रेजिना पर बेस्ड थी, जिनकी जबर्दस्ती शादी कराई गई थी, और बाद में यह जोड़ा परेशानी भरा जीवन बिताने को मजबूर था। 

Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी की दूसरी वेब सीरीज संकट में, जियो सिनेमा ने टाली रिलीज
 

4 of 6
थेरी - फोटो : सोशल मीडिया
एटली के डायरेक्शन में बनी वर्ष 2016 की मूवी 'थेरी' एक डीसीपी की कहानी है, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए अंडरग्राउंड हो जाता है। हालांकि, यह सब इतना आसान नहीं होता है। समय के साथ परेशानियां बढ़ती जाती हैं, और चीजें जरूरत से ज्यादा खराब हो जाती हैं। एटली की इस मूवी पर विजयकांत की फिल्म 'चत्रियां' से कॉपी का आरोप लगा था। 

Varun Dhawan: 'मैंने एक महीने तक जान्हवी से बात नहीं की' वरुण ने बवाल के सेट पर किया ऐसा बर्ताव
विज्ञापन

5 of 6
मेर्सल - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2017 में आई एटली की फिल्म 'मेर्सल' एक डॉक्टर की कहानी है, जिसे अपने सहकर्मी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है। हालांकि, यह मर्डर डॉक्टर ने नहीं किया होता है। इस मूवी को देखने के बाद दर्शकों ने आरोप लगाया था कि इसकी कहानी रजनीकांत की फिल्म 'मूंदरू मुगम' से चोरी की गई है। मूवी में विजय और सामंथा रुथ प्रभु जैसे सितारे लीड रोल में नजर आए थे। 

ASK SRK: क्या 'जवान' में अरिजीत सिंह का गाना है? शाहरुख खान ने दिए फैंस के सवालों के मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिगिल - फोटो : सोशल मीडिया
दलपति विजय स्टारर वर्ष 2019 की मूवी 'बिगिल' खूब सुर्खियों में रही थी। इसमें एक्टर के अपोजिट नयनतारा को देखा गया था। फिल्म की कहानी एक हिंसक युवक की है, जो पिता की हत्या के बाद अपने फुटबॉलर बनने के सपने का त्याग कर देता है। इस मूवी पर भी चोरी का आरोप लग चुका है। एटली की इस मूवी को शिव की शॉर्ट फिल्म की कॉपी बताया गया था। इतना ही नहीं फिल्ममेकर शिवा ने इसके लिए राइटर एसोसिएशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें