फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: रिलीज से पहले ही सनी देओल की 'गदर 2' के सीन वायरल, एक्शन में नजर आए तारा सिंह

Fri, 03 Feb 2023 10:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
गदर 2 - फोटो : social media

बॉलीवुड के तूफानी एक्टर माने जाने वाले सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी आने वाली सबसे बड़ी फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं। दर्शकों को एक बार फिर तारा सिंह और सकीना स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। फिल्म मेकर्स अपनी तरफ से अभी फिल्म को लेकर किसी भी नई चीज का खुलासा करने से बच रहे हैं, लेकिन इन सबके बावजूद सनी देओल के कुछ फाइट सीन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
गदर 2 - फोटो : social media

हाल ही में, सोशल मीडिया पर सनी देओल की फिल्म  'गदर 2' के कुछ एक्शन सीन लीक हो गए हैं। एक सीन में सनी देओल पगड़ी के साथ पठानी सूट पहने नजर आए। वहीं, दूसरे सीन में वह धूल भरी जगह पर सैनिकों के एक ग्रुप से लड़ते नजर दिखे। एक्टर को एक साथ लगभग 15-20 आदमियों से लड़ते हुए और घूंसे मारते देखा जा सकता है। वहीं, एक-दूसरे वीडियो में सनी देओल को अपनी को-एक्टर सिमरत कौर के साथ एक सीमेंट के खंभे से बंधे हुए देखा जा सकता है।
 

Gadar 2 Shooting Wraped #short #viralshorts #gadar2 pic.twitter.com/ym4xu41YsG

— golu meena (@golumee48710705) January 28, 2023

 

 
विज्ञापन

3 of 5
गदर - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर लीक हुए वीडियो में सनी और सिमरत को सैनिकों से घिरा हुआ देखा जा सकता है, जिनकी ओर उनकी बंदूकें तान दी गई हैं। सनी को गुस्सा आता है तो वह पोल को आधा तोड़कर खुद को छुड़ा लेते हैं। इस वीडियो में सैनिकों को बेकाबू होते हुए देखा जा सकता है। सनी देओल के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। साल 2001 में आई सनी पाजी की ‘गदर’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही बड़ा धमाका कर चुकी है। उस शानदार मूवी में सनी देओल ने बहुत ही शानदार तरीके से देशभक्ति का रंग दिखाया था।

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने पति पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- मुझे सीढ़ी बनाकर सुपरस्टार बने आदिल खान

4 of 5
गदर - फोटो : social media

फिल्म 'गदर 2' के मेकर्स ने गणतंत्र दिवस 2023 के मौके पर रिलीज डेट के साथ नया पोस्टर भी शेयर किया था। पोस्टर में सनी अपने हाथ में हथौड़े को पकड़े हुए नजर आए और खंडहर में मलबे के बीच चलते हुए काफी तेज नजर आ रहे हैं। सनी देओल ने भी ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा,  'हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा। इस स्वतंत्रता दिवस हम आपके लिए दो दशकों के बाद भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सीक्वल लेकर आए हैं। 'गदर 2' 11 अगस्त, 2023 को रिलीज होगी।'
 

Hindustan Zindabaad Hai….Zindabaad Tha.. .aur Zindabaad Rahega!
This Independence Day, we bring to you the biggest sequel in Indian cinema after two decades.#Gadar2 releasing on 11th August 2023🔥#HappyRepublicDay@ZeeStudios_ @ameesha_patel @iutkarsharma @Anilsharma_dir pic.twitter.com/Tz9dbysDRe

— Sunny Deol (@iamsunnydeol) January 26, 2023

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गदर 2 - फोटो : social media

बता दें कि 'गदर' के इस पार्ट में अमीषा पटेल इस बार भी सकीना के किरदार में नजर आएंगी। उत्कर्ष शर्मा ही तारा सिंह और सकीना के बेटे के किरदार में दिखेंगे। उत्कर्ष 22 साल बाद बड़े होकर फिर से फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। गदर के वक्त वह सात साल के थे। इनके अलावा इस बार सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वाधवा भी फिल्म में होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें