फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जब कपिल शो में सुनील ग्रोवर बने ‘गुलजार’, ये देख विशाल-शेखर ने सिर पर रख लिए हाथ; दंग रह गए फैंस

Mon, 18 Aug 2025 07:48 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunil Grover As A Gulzar Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा शो से जुड़े कुछ वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें सुनील ग्रोवर गुलजार साहब के गेटअप में दिख रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 1
सुनील ग्रोवर - फोटो : एक्स

इन दिनों द ग्रेट इंडियन कपिल शो ओटीटी पर प्रसारित किया जा रहा है। हाल ही में इस शो से जुड़े कुछ वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें सुनील ग्रोवर दिग्गज गीतकार और निर्देशक गुलजार के गेटअप में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी एक्टिंग देखकर हैरान हो रहे हैं। आइए देखें वीडियो।
 

सुनील ग्रोवर ने मेहमानों को चौंकाया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज कपिल शर्मा शो के हालिया एपिसोड के हैं, जिसमें सिंगर शान-नीति मोहन के अलावा संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर बतौर मेहमान पहुंचे हैं। एक वीडियो में दिखता है कि सुनील ग्रोवर बिल्कुल हुबहू गुलजार साहब के गेटअप में एंट्री करते हैं, ये देखते ही शो में आए सभी मेहमान उनके सम्मान में खड़े हो जाते हैं। साथ ही जज के रूप में मौजूद अर्चना पूरन सिंह कहती हैं कि बिल्कुल गुलजार साहब की तरह दिख रहे हैं। सुनील ग्रोवर को देखते ही सभी दर्शक ताली बजाने लगते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: 'रात के 8 बजे सेट पर आते थे सलमान', 'सिकंदर' के निर्देशक ने एक्टर के साथ बताया शूटिंग का अनुभव

 

विशाल-शेखर ने सिर पर रख लिया हाथ
आगे वीडियो में दिखता है कि जैसे ही सुनील ग्रोवर बोलना शुरू करते हैं, उन्हें सुन विशाल-शेखर सिर पर हाथ रख लेते हैं और साथी मेहमान चौंक जाते हैं। इसकी वजह ये है कि सुनील ग्रोवर बिल्कुल गुलजार साहब की ही आवाज में बोलना शुरू करते हैं और शायरियां पढ़ते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया और नेटिजंस भी कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर की तारीफ कर रहे हैं। 
 

नेटिजंस ने तारीफों के बांधे पुल
सुनील ग्रोवर की एक्टिंग जिसने भी देखी वो उनका दीवाना हो गया। एक यूजर ने लिखा, 'सुनील ग्रोवर वन मैन आर्मी हैं।' दूसरे यूजर ने कहा, 'बिल्कुल गुलजार साहब लग रहे हैं।' इसके अलावा अन्य यूजर्स भी उनके शानदार एक्टिंग तारीफ कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें