फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: 'हेरा फेरी 3' से परेश रावल के हटने पर आया सुनील शेट्टी का रिएक्शन, कहा- बड़ा नुकसान है

Tue, 20 May 2025 07:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Paresh Rawal Hera Pheri 3: हाल ही में परेश रावल ने 'हेरी फेरी 3' से हटने का एलान किया है। इस पर सभी लोग हैरान हैं। अब इस मामले पर सुनील शेट्टी की प्रतिक्रिया आई है।
विज्ञापन
1 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @suiel.shetty
इन दिनों परेश रावल सुर्खियों में हैं। उन्होंने फिल्म 'हेरा फेरी 3' से खुद को अलग कर लिया है। इस पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपना रिएक्शन दिया है। हाल ही में एक एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि 'हेरा फेरी 3' से परेश रावल हट रहे हैं तो वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों से हटना बड़ा नुकसान है। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार को भी इसके बारे में जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

2 of 5
सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार - फोटो : एक्स- @bolly_talkies
सुनील शेट्टी हुए हैरान
सुनील शेट्टी ने एएनआई से बातचीत में बताया कि 'मेरा मतलब है यह मेरे लिए बहुत बड़ा सदमा है। मैं यहां इसलिए आया हूं क्योंकि मैंने कल ही यह सुना था, और फिर आज, कुछ और खबरें आईं। इसलिए, मुझे फोन करके पता लगाना है। मैं पूरी तरह से टूट गया हूं क्योंकि अगर कोई एक फिल्म थी जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा था, तो वह हेरा फेरी थी।'

विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परेश रावल के बिना नहीं बन सकती फिल्म
'हेरा फेरी 3' में सुनील शेट्टी श्याम का किरदार निभाने वाले हैं। सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्हें लगता है कि 'बाबू भैया' के बिना तीसरी किस्त नहीं बन सकती।
सुनील शेट्टी ने कहा 'परेश रावल के बिना 100 प्रतिशत यह नहीं बन सकती। मेरे और अक्षय के बिना इसकी 1 प्रतिशत संभावना हो सकती है, लेकिन परेश जी के बिना 100 प्रतिशत नहीं बन सकती।'
यह खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: अक्षय कुमार ठोकेंगे परेश रावल पर 25 करोड़ का हर्जाना ! प्रोडक्शन हाउस बोला- बर्दाश्त नहीं करेंगे

4 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नहीं पता क्या होने वाला है
सुनील शेट्टी ने कहा कि वह नहीं जानते कि फिल्म का क्या होगा। उन्होंने कहा 'यह फिल्म हमारे दिमागी सेहत के लिए बहुत अहम है। मैं नहीं जानता कि क्या होने वाला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परेश रावल ने दी फिल्म से हटने की जानकारी
आपको बता दें कि हाल ही में परेश रावल ने अक्षय कुमार की फिल्म 'हेरा फेरी 3' से खुद को अलग कर लिया है। परेश रावल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी है।
खबर है कि नुकसान की भरपाई के लिए अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने परेश रावल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें