Preity Zinta Morphed Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की हाल ही में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के साथ मॉर्फ्ड वीडियो फोटो वायरल हुआ, जिसपर अभिनेत्री ने नाराजगी जाहिर की। प्रीति ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अपना गुस्सा निकाला।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा हाल ही में एक फर्जी और मॉर्फ्ड फोटो के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। पिक्चर में उन्हें क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को गले मिलते दिखाया गया, जो पूरी तरह नकली था। इस पर अभिनेत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
लेकिन यह पहली बार नहीं है जब कोई अभिनेत्री इस तरह की मॉर्फ्ड फोटो या वीडियो का शिकार बनी हो। इससे पहले भी कई बड़ी अभिनेत्रियों को मॉर्फ्ड फोटोज और वीडियो के जरिए परेशान किया जा चुका है। आइए नजर डालते हैं उन एक्ट्रेसेस पर जो इस साइबर क्राइम का शिकार बन चुकी हैं।
विज्ञापन
2 of 6
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान
पिछले महीने करीना कपूर का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें पाकिस्तान की एक रेव पार्टी में डांस करते हुए दिखाया गया था। बाद में पता चला था कि वीडियो पूरी तरह मॉर्फ्ड था और उसमें उनके चेहरे को किसी और के शरीर पर लगाया गया था।
विज्ञापन
3 of 6
सोनम कपूर
- फोटो : X
सोनम कपूर
स्टाइल और फैशन क्वीन सोनम कपूर भी एक बार इसी तरह के नकली फोटो का शिकार बनी थीं। सोनम को एक नवजात शिशु के साथ दिखाया गया था, जो कि पूरी तरह से फेक था।
रश्मिका मंदाना
दक्षिण भारतीय सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का मामला सबसे ज्यादा चिंताजनक रहा। उनका एक डीपफेक वीडियो इतना रियल दिख रहा था कि कई लोगों को शुरू में यह असली लगा। वीडियो में उन्हें एक अनजान महिला की बॉडी पर एडिट कर दिया गया था। इस वीडियो के चलते रश्मिका को काफी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा और उन्होंने पब्लिकली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'रेड 2' में तमन्ना भाटिया ने किया आइटम डांस
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भी इस तरह की साइबर क्राइम की शिकार रह चुकी हैं। एक इवेंट की तस्वीर को मॉर्फ करके आपत्तिजनक तरीके से पेश किया गया था।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ चुका है। आलिया तो दो बार डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुकी हैं। साल 2024 में हीरामंडी की स्कीनिंग में पहुंचीं एक्ट्रेस वामिका गब्बी के चेहरे पर आलिया भट्ट की तस्वीर लगा दी गई थी। इन अभिनेत्रियों के अलावा अलग-अलग समय पर नोरा फतेही, काजोल और मौनी रॉय जैसी लोकप्रिय अभिनेत्रियों के डीपफेक वीडियो भी सामने आ चुके हैं।