फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunday Box Office: 'श्रीकांत' ने वीकेंड पर मारी बाजी, 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' का जलवा बरकरार

Mon, 13 May 2024 11:20 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 'श्रीकांत' ने पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं की थी। मगर वीकेंड पर इस फिल्म ने जबर्दस्त कलेक्शन किया है। वहीं, ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इन दोनों फिल्मों ने सिनेमाघरों में एक बार फिर से मुस्कान बिखेर दी है। 
विज्ञापन
1 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स और श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन दिनों सिनेमाघरों में राजुकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ धमाल मचा रही है। ये दोनों फिल्में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। 'श्रीकांत' ने पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं की थी। मगर वीकेंड पर इस फिल्म ने जबर्दस्त कलेक्शन किया है। वहीं, ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इन दोनों फिल्मों ने सिनेमाघरों में एक बार फिर से मुस्कान बिखेर दी है। तो चलिए जानते हैं कि कि बॉक्स ऑफिस पर रविवार को इन सभी फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा... 
विज्ञापन

2 of 5
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीकांत
अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। अभिनेता ने फिल्म में श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है। यह फिल्म एक वास्तविक दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है। दर्शकों की तरफ से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। 

Heeramandi Fees: 'हीरामंडी' की अभिनेत्रियों ने संजय लीला भंसाली से वसूली की मोटी रकम, सोनाक्षी ने लिए करोड़ों
विज्ञापन

3 of 5
श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं की थी। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘श्रीकांत’ ने 2.25 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग ली। मगर वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। इस फिल्म ने दूसरे दिन चार करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, रविवार यानी तीसरे दिन 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का तीन दिन में कलेक्शन 11.95 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स
फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' भी इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ को भारत में डिज्नी इंडिया ने रिलीज किया है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की। भारतीय दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ ने दूसरे दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कारोबार अब 11.77 करोड़ रुपये हो गया है। 

Shreyas Talpade Interview: ‘पुष्पा 2’ की डबिंग पर खूब आया आनंद, श्रेयस बोले, इस बार मामला डबल जमेगा!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें