खेल खेल में
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुुंबई
खेल खेल में
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘खेल खेल में’ की कमाई में वीकएंड पर उछाल देखने को मिला है। ‘खेल खेल में’ ने 5.05 करोड़ की ओपनिंग के बाद तीसरे दिन फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपये कमाए थे। अब चौथे दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 13.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।