फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: भाई-बहन के अटूट रिश्ते पर आधारित हैं ये फिल्में, इस रक्षाबंधन देखें पूरे परिवार के साथ

Mon, 19 Aug 2024 07:15 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के रिश्ते को और मजबूत करता है। बॉलीवुड में भी ऐसी कई फिल्में हैं, जो भाई के मजबूत रिश्ते को दिखाती हैं। इन फिल्मों में भाई बहन के बीच मजूबत अनोखा बंधन देखने को मिला है।
विज्ञापन
1 of 7
भाई-बहन के रिश्ते पर बनीं फिल्में - फोटो : अमर उजाला
सभी भाई बहन को रक्षाबंधन के त्यौहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल रक्षाबंधन आज सोमवार, 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के रिश्ते को और मजबूत करता है। बॉलीवुड में भी ऐसी कई फिल्में हैं, जो भाई के मजबूत रिश्ते को दिखाती हैं। इन फिल्मों में भाई बहन के बीच मजूबत और अनोखा बंधन देखने को मिला है। तो इस रक्षाबंधन आप भी अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर इन फिल्मों का जरूर लुफ्त उठाएं। तो चलिए इस मौके पर जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
रक्षाबंधन - फोटो : इंस्टाग्राम
रक्षाबंधन (2022)
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन में भाई और बहन के बीच का मजूत बंधन देखने को मिला है। इस फिल्म की कहानी भावुक कर देने वाली है। फिल्म में भाई बने अक्षय कुमार अपनी बहनों की शादी कराने के लिए खूब मेहनत करते हैं। फिल्म में दहेज की कुप्रथा को भी दिखाया गया है। कैसे इस कुप्रथा के चलते उनकी एक बहन की मौत हो जाती है। 2022 में रिलीज हुई ये फिल्म आप जी5 पर देख सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
सरबजीत - फोटो : इंस्टाग्राम
सरबजीत (2016)
अभिनेता रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'सरबजीत' भाई बहन के मजबूत रिश्ते को दिखाती है। फिल्म में सरबजीत बने रणदीप को फांसी की सजा सुनाई जाती है। तो उनकी बहन उन्हें बचाने की कोशिश में पूरी जी जान एक कर देती हैं। ये फिल्म एक बायोपिक है। फिल्म की कहानी बेहद ही भावुक कर देने वाली है। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
 

4 of 7
दिल धड़कने दो - फोटो : इंस्टाग्राम
दिल धड़कने दो (2015)
रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'दिल धड़कने दो' भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म में में प्रियंका और रणवीर ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। दोनों के बीच में काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। 'दिल धड़कने दो' नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। विक्रांत मैस्सी, राहुल बोस, अनिल कपूर, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर और शेफाली शाह जैसे कई सितारे नजर आए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
इकबाल (2005)
अभिनेता श्रेयस तलपडे स्टारर फिल्म इकबाल का नाम भी भाई बहन के रिश्ते पर आधारित फिल्मों में शामिल है। फिल्म में श्रेयस तलपडे और श्वेता बसु ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। इसमें एक बहन अपने भाई के सपनों को पूरा करने के लिए जी जान लगा देती है। फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अमेजन प्राइम वीडियो पर ये फिल्म उपलब्ध है।
 
विज्ञापन

6 of 7
हम साथ-साथ हैं - फोटो : इंस्टाग्राम
हम साथ-साथ हैं (1999)
निर्देशक सूरज बड़जात्या की साल 1999 में आई फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें सलमान खान, सैफ अली खान और मोहनीश बहल तीन भाईयों के मजबूत रिश्ते की कहानी देखने को मिली है। नीलम कोठारी ने इनकी बहन का किरदार निभाया है। ये फिल्म दर्शकों को आज भी काफी पसंद है। 'हम साथ-साथ हैं' आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसमें तब्बू, करिशमा कपूर और सोनाली बेंद्रे अहम भूमिका में दिखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बंधन - फोटो : एक्स
बंधन
सलमान खान और रांवा की फिल्म 'बंधन' भी भाई बहन के रिश्ते पर आधारित है। इस फिल्म में जौकी श्रॉफ और अश्विनी भावे  भी अहम भूमिका में दिखाई दी थीं। सलमान खान ने इसमें अश्विनी भावे के भाई की भूमिका निभाई थी। साल 1998 में आई इस फिल्म में भाई बहन का अटूट बंधन देखने को मिला है। ‘बंधन’ की कहानी भाई और बहन के प्यार की है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें