फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2 Box Office: 'स्त्री 2' ने रणबीर की 'एनिमल' को चटाई धूल, नंबर वन बनने से सिर्फ एक कदम दूर श्रद्धा कपूर

Tue, 17 Sep 2024 11:35 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल-स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर ने इतिहास रच दिया है। बीते महीने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई उनकी फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ा रखा है। कई रिकॉर्ड यह फिल्म पहले दिन से ही अपने नाम दर्ज कर चुकी है और  यह सिलसिला महीनेभर बाद भी जारी है। अब फिल्म इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर है और उसके बाद यह हिंदी सिनेमा की नंबर वन की कुर्सी पर काबिज हो जाएगी, जिस पर अभी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' काबिज है।
विज्ञापन

2 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' की रिलीज को आज 34 दिन पूरे हो रहे हैं। पिछले 33 दिनों में इस फिल्म का कारोबार जबर्दस्त रहा है और अब यह बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। 'स्त्री 2' ने रणबीर कपूर की बीते वर्ष रिलीज हुई 'एनिमल' को खिसकाकर यह जगह बनाई है। जी हां, 'एनिमल' को लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में 'स्त्री 2' ने पछाड़ दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : सोशल मीडिया
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'स्त्री 2' ने 33 दिन में यानी कल सोमवार तक  557.99 करोड़ रुपये की नेट कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर डाली है। वहीं 'एनिमल' का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 556.36 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से श्रद्धा कपूर की फिल्म ने दूसरा नंबर हासिल कर लिया है। अब नंबन वन बनने के लिए उसका मुकाबला शाहरुख खान की 'जवान' से है। 'जवान' का लाइफटाइम कलेक्शन 643.87 करोड़ रुपये है। 
SRK Salman Khan: शाहरुख-सलमान की जोड़ी इस बड़े प्रोजेक्ट में मचाएगी धमाल? जानिए क्या है पूरा मामला

4 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : सोशल मीडिया
'स्त्री 2' ने 'बाहुबली 2', 'गदर 2', 'पठान' और अब 'एनिमल' जैसी फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दूसरा नंबर हासिल किया है। अब फिल्म का लक्ष्य पहले नंबर पर कब्जा जमाना है। दिलचस्प बात यह है कि महीने भर से ऊपर होने के बाद भी फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में फिल्म आने वाले दिनों में 'जवान' का भी रिकॉर्ड तोड़ डाले, इसकी संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।
Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने पीएम मोदी को बताया 'ग्रेटेस्ट लीडर', खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
'स्त्री 2' ने पहले हफ्ते 291.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिर फिल्म की दूसरे हफ्ते की कमाई  141.4 करोड़ रुपये रही। तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया तो चौथे हफ्ते में  36.1 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म अपनी रिलीज के पांचवे हफ्ते में है और शानदार कमाई कर रही है। कल यानी पांचवे सोमवार को इसने 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें