Ananya Panday: अभिनेत्री अनन्या पांडे ने खुलासा किया कि रिलेशनशिप के दौरान उन्होंने खुद को बदला था। हालांकि, अब वह पहले से काफी बदल चुकी हैं और चाहती हैं कि वह जैसी हैं वैसे ही उन्हें स्वीकार किया जाए। अभिनेत्री ने रोमांस पर भी अपने विचार रखे हैं।
अभिनेत्री अनन्या पांडे हाल ही में ‘कंट्रोल’ और ‘कॉल मी बे’ को लेकर चर्चा में वह अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। खासकर अपने रिलेशनशिप को लेकर। कथित तौर पर अभिनेत्री ने मार्च में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ ब्रेकअप कर लिया था। हाल ही में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि अब वह किसी भी रिश्ते में समझौता नहीं करेंगी। साथ ही उन्होंने रोमांस के बारे में भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
रिलेशनशिप के लिए खुद को बदला
हाल ही में अनन्या एक पॉडकास्ट पर बातचीत कर रही थीं, जहां शो के होस्ट राज शमनी ने उनसे पूछा कि क्या वह किसी ऐसे रिश्ते में रही हैं जहां उन्होंने खुद के साथ समझौता किया हो? इस पर अनन्या ने कहा, "हम सभी ने ऐसा किया है। मैंने देखा है कि लोग ऐसे रहे हैं। मैं भी रही हूं। मुझे यकीन है कि मैंने खुद को बहुत बदला है, लेकिन इस हद तक नहीं कि कुछ बुरा हुआ हो। मुझे एहसास हुआ है कि हां शायद मैं उस दौरान जो हूं वो नहीं रही हूं, इसलिए यह मेरे लिए बहुत अच्छी स्थिति नहीं है।" Dhanush-Nayanthara: नयनतारा-विग्नेश पर धनुष ने किया कॉपीराइट केस, मद्रास हाईकोर्ट में हुई मामले की सुनवाई
विज्ञापन
3 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
रिलेशनशिप के दौरान अनन्या ने बदली थी अपनी आदतें
वहीं, जब अनन्या से पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में क्या बदला है? और पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें क्या एहसास होता है? इस पर अनन्या ने जवाब देते हुए कहा, "मेरी पसंद और नापसंद। जैसे कि मैं छोटी होने का दिखावा करूंगी कि 'मुझे ये फिल्में देखनी हैं' और मैं सिर्फ वही करूंगी, जो मेरे साथी को पसंद है, जैसे कि मैं सिर्फ इस तरह का खाना खाऊंगी, सिर्फ इस तरह की जगहों पर जाऊंगी, मैं बाहर नहीं जाऊंगी, क्योंकि मेरे साथी को घर पर रहना पसंद है।" अनन्या ने बताया कि उन्होंने यह सब किया है।
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
“मैं जैसी हूं वैसे ही करे स्वीकार”
अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए अनन्या ने आगे कहा कि अब वह इस तरह की चीजें नहीं करेंगी। वह जैसी हैं उनके पार्टनर को वैसे ही उन्हें स्वीकार करना होगा। अभिनेत्री ने कहा, "लेकिन अब मैं ऐसा नहीं करूंगी। अब मैं चाहती हूं कि मेरा साथी मुझे वैसे ही स्वीकार करे जैसे मैं हूं, वैसे ही मैं भी उसे स्वीकार करूँगी जैसे वह हैं।"