श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। ताबड़तोड़ कमाई के साथ कई रिकॉर्ड बना चुकी फिल्म के खाते अब एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। इस फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को कलेक्शन की रेस में पीछे छोड़ दिया है। पहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में जगह बनाने के बाद अब इस फिल्म ने एक और करिश्मा यह किया है कि पहले ही हफ्ते 300 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले ली है।