श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर लगातार प्रमोशन में जुटी हुई हैं। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर को देखने को बाद 'स्त्री 2' को लेकर प्रशंसकों की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। इन दिनों श्रद्धा लाल रंग को कुछ ज्यादा ही पसंद कर रही हैं। उन्होंने अपनी कुछ लाजवाब तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें वह लाल रंग की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं। दरअसल, फिल्म 'स्त्री 2' में लाल रंग को कुछ ज्यादा ही तवज्जो दी गई है, यही वजह है कि श्र्द्धा ने अपनी आगामी फिल्म 'स्त्री 2' को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें लाल रंग के लुक में साझा की हैं और साथ ही अपने प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए एक खास नोट भी साझा किया है।

विज्ञापन
2 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
दरअसल, श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लाल रंग के स्टाइलिश आउटफिट में कुछ शानदार तस्वीरें साझा की हैं। लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह था तस्वीरों के साथ लिखा हुआ उनका कैप्शन। श्रद्धा ने अपने प्रशंसकों से इन तस्वीरों को साझा करते हुए एक प्रशन पूछा और वह यह है - 'दुनिया में सबसे बेहतरीन लाल चीज कौन सी है?'। इस पोस्ट पर अब श्रद्धा के प्रशंसकों की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। श्रद्धा इस रेड रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह लाल रंग का साटन टॉप पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को ढीला बांधकर सॉफ्ट मेकअप किया है। उन्होंने अपने इस शानदार लुक को पूरा करने के लिए चेन और इयररिंग्स भी पहने। तस्वीरें शेयर करते हुए श्रद्धा ने फैन्स से पूछा, "दुनिया में सबसे बेहतरीन लाल चीज कौन सी है?" एक फैन ने लिखा, "स्त्री इन रेड"। दूसरे ने लिखा, "स्त्री की लाल साड़ी वाली तस्वीरें।" कई लोगों ने दिल वाले इमोजी भी साझा किए हैं।
4 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
बता दें फिल्म 'स्त्री 2' ट्रेलर वहीं से शुरू होता है जहां पहली फिल्म 'स्त्री' खत्म हुई थी। चंदेरी शहर एक बार फिर भूतिया है, लेकिन 'स्त्री' की आत्मा से नहीं। इस बार राजकुमार, अभिषेक, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना सहित चंदेरी के निवासी एक नए राक्षस से लड़ने के मिशन पर हैं। ट्रेलर में तमन्ना भाटिया भी नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तमन्ना फिल्म में आइटम नंबर करती नजर आएंगी। ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी चंदेरी के लोगों के लिए नए खतरे 'सरकटा' से परिचय कराते हैं। उन्हें इस आतंक से बचाने के लिए श्रद्धा कपूर आती हैं। चंदेरी के लोग इस बार स्त्री से प्रार्थना करते हैं, "ओ स्त्री रक्षा करना", बजाय इसके कि उसे कहें, "ओ स्त्री कल आना"। 'स्त्री 2' के ट्रेलर को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं और इसे बेहतरीन बता रहे हैं।
फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें 'स्त्री' 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था। 'स्त्री' को देखने के बाद दर्शक 'स्त्री 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका यह इंतजार 15 अगस्त को खत्म हो जाएगा, जब फिल्म रिलीज हो जाएगी।