अमर कौशिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @amarkaushik
अमर कौशिक ने 'स्त्री 3' की बढ़ती मांग को स्वीकार किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'अभी तो शुरुआती दिन हैं। हम अभी भी सफलता की व्यापकता से स्तब्ध हैं। लेकिन हां, तीसरा भाग बनाने का दबाव बढ़ रहा है। हमने कभी नहीं सोचा था कि स्त्री 2 को इतना प्यार मिलेगा।' यह फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। स्त्री 2 के क्लाइमैक्स में इसके तीसरे भाग का संकेत भी दिया गया था।