श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ा दिया है। 14 अगस्त को रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने बंपर कमाई शुरू कर दी। पहले ही दिन फिल्म ने कमाई का अर्धशतक जड़ दिया और दूसरे दिन शतक ठोक दिया। यह ऐसी पहली महिला प्रधान फिल्म है, जिसने महज दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दुनियाभर में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। मैडॉक फिल्म्स के मुताबकि दो दिनों में 'स्त्री 2' ने वर्ल्डवाइड 118 करोड़ रुपये कमा डाले हैं। आखिर यह फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद क्यों आ रही है। आइए समझते हैं...