स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, PVRINOX और Cinepolis ने अभीतक लगभग 85,000 टिकट बेचे हैं। फिल्म 'स्त्री 2' के अब तक देश भर में 1.22 लाख टिकट बुक चुके हैं। बता दें यह संख्या सिर्फ 38 घंटों के अंदर की है, जो कि इस हफ्ते रिलीज होने वाली बाकी फिल्मों के मुताबिक अधिक है। 'स्त्री 2' के मुकाबले सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के 38 घंटों में 72000 टिकट बिके थे और वहीं रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' के 65000 टिकट बिके थे। इन दोनों फिल्मों की रिलीज की तारीख की रात तक 3 लाख टिकटें बिकी थीं। वैसे 'स्त्री 2' की एडवांस बुकिंग को देखते हुए यही लग रहा है कि यह जल्द ही फिल्म 'एनिमल' को पछाड़ सकती है। बता दें 'एनिमल' की रिलीज से पहले 4.56 लाख टिकटे बिकी थीं। पिछले स्वतंत्रता दिवस की बात की जाए, तो सनी देओल की 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' रिलीज हुई थीं, जिनमें से 'गदर 2' का प्रर्दशन हर किसी के जहन में आज भी ताजा है।
Shah Rukh Khan: जब पहली बार थिएटर में फिल्म देखने गए थे शाहरुख खान, मां ने रखी थी एक शर्त