फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: अपने विवादित बयानों को लेकर मशहूर हैं ये सितारे, कोई गया जेल तो किसी को झेलनी पड़ी ट्रोलिंग

Fri, 20 Dec 2024 10:45 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई बार यह कलाकार अपने बयानों को लेकर आलोचनाओं का भी शिकार हो जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने बयानों को लेकर विवादों के घेरे में आ चुके हैं...
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवु़ सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह से एक कहावत मशहूर है कि सिनेमा समाज का आईना होता है। आज के समय में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कलाकार अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। यह कलाकार हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं। कई बार यह कलाकार अपने बयानों को लेकर आलोचनाओं का भी शिकार हो जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने बयानों को लेकर विवादों के घेरे में आ चुके हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिलजीत दोसांझ कन्सर्ट - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में, चंडीगढ़ कॉन्सर्ट का एलान करते समय पंजाब की स्पेलिंग ‘Panjab’ लिखकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया था, जब लोगों ने इसे लेकर सिंगर को ट्रोल करना शुरू कर दिया तो  दिलजीत ने इस विवाद को साजिश बताया। सिंगर ने लिखा, ‘पंजाब, किसी एक ट्वीट में अगर पंजाब के साथ भारत के झंडे का जिक्र रह गया तो साजिश है। Panjab को चाहे Punjab लिखो, वह हमेशा Panjab रहेगा। बेंगलुरु के ट्वीट में भी एक जगह इसका जिक्र करना रह गया था. अगर Punjab को Panjab लिखा तो साजिश है।’
विज्ञापन

3 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम
विवेक अग्निहोत्री
'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री न केवल अपनी फिल्मों को लेकर बल्कि अपने बयानों को लेकर भी कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन जाते हैं। विवेक हर मुद्दे पर मुखर होकर बोलते हैं, जिस कारण उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों की ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ती है। इसके बाद भी विवेक अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं।

4 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश खन्ना
टीवी के शक्तिमान यानी कि मुकेश खन्ना अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों के घेरे में आ जाते हैं। फिर चाहे वह बॉलीवुड में पान मसाला का एड करने वाले कलाकारों पर की गई टिप्पणी हो या कपिल शर्मा शो पर किया गया तंज हो। मुकेश खन्ना अपनी राय देने से पीछे नहीं हटते हैं। पिछले दिनों अभिनेता ने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा पर भी कमेंट किया था, जिस पर सोनाक्षी ने उन्हें करारा जवाब दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेता राशिद कमाल खान (केआरके) - फोटो : ANI
 केआरके
केआरके का विवादों से गहरा संबंध है। अपने बयानों के चलते केआरके पर कई केस भी हो चुके हैं। यही नहीं, अपनी कही बातों को लेकर केआरके जेल भी जा चुके हैं। इसके बावजूद भी वह अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटते हैं। बॉलीवुड के विवादों में अक्सर उनका नाम आ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें