फिल्म ‘श्रीकांत’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजकुमार राव, ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर की फिल्म ‘श्रीकांत’ बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है। हिंदी सिनेमा में बायोपिक फिल्मों का कारोबार लगातार गिरता जा रहा है। बीते साल की बहुचर्चित फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ में राजस्थान के वकील पी सी सोलंकी की बायोपिक बनाई गई। इस फिल्म को सिनेमाघरों में वितरक ही नहीं मिले और इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा। इस साल रिलीज हुई बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की बायोपिक थी। ये फिल्म फ्लॉप रही। इसके अलावा सावरकर की जीवनी पर बनी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ भी सिनेमाघरों में फ्लॉप हो चुकी है।