कान फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है और भारत की कई मशहूर हस्तियां इस फेस्टिवल में अपनी हाजिरी दर्ज करवा चुकी हैं। इवेंट फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में आयोजित किया गया है, जहां दुनिया भर से कई स्टार्स ने शिरकत की है। इस फेस्टिवल में हर साल हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा दिखाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि साउथ सितारे भी इस फेस्टिवल में खूब वाहवाही लूट चुके हैं। आज के लेख में हम आपको साउथ के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन चुके हैं।