फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मिका मंदाना से लेकर नयनतारा तक, साउथ की इन अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी से जीता बॉलीवुड के दर्शकों का दिल

Sat, 29 Nov 2025 03:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

South Indian Actresses in Bollywood: बॉलीवुड ने साउथ की कई अभिनेत्रियों को मौका दिया है। आज ये अभिनेत्रियां इतनी मशहूर हो गई हैं कि वह शोहरत के मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की बराबरी करती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रश्मिका मंदाना, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
भारत एक ऐसा देश है जहां पर प्रतिभा की कद्र की जाती है। इसका एक उदाहरण है साउथ अभिनेत्रियों का बॉलीवुड में काम करना। साउथ की कई अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड के दर्शकों का दिल जीता है। अब वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल हैं। इस खबर में हम साउथ की उन अभिनेत्रियों के बारे में जानेंगे जिन्हें हिंदी पट्टी के दर्शक खूब पसंद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना
साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने साल 2023 में फिल्म 'मिशन मजनू' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी से इस तरह पहचान बना ली है, मानो वह शुरू से ही बॉलीवुड में काम करती रही हों। बॉलीवुड में डेब्यू के साथ उन्होंने साबित कर दिया कि भावनाओं को जाहिर करने के लिए भाषा बाधा नहीं बनती है। 

'अखंडा 2' रिलीज से पहले नंदमुरी बालकृष्ण ने की गुजारिश, इस मामले में फैंस पर दर्ज हो चुकी FIR

विज्ञापन

3 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया को हिंदी पट्टी का लगभग हर व्यक्ति जानता है। उन्होंने साल 2005 में फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शुरू से ही उन्होंने अपने अभिनय का जलवा दिखाया। अब वह बॉलीवुड का चमकता सितारा हैं। वह रोमांस से लेकर ड्रामा तक, सभी तरह की फिल्मों में अच्छा अभिनय करती हैं।

4 of 6
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
नयनतारा
नयनतारा साउथ में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। साल 2023 में उन्होंने फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ ऐसी अदाकारी कि दर्शक उनके कायल हो गए। उनकी अदाकारी कई दूसरी अभिनेत्रियों के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन

5 of 6
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा रुथ प्रभु ने साल 2012 में फिल्म 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में कदम रखा। साउथ में अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी पहचान बना ली है। अपने अभिनय की वजह से फिल्हाल वह भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कीर्ति सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया
कीर्ति सुरेश
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'बेबी जॉन' से कीर्ति सुरेश ने बॉलीवुड में कदम रखा। वह आसानी से अलग-अलग तरह की भूमिकाओं को करती हैं। बॉलीवुड के दर्शक उनकी शालीनता से आकर्षित होते हैं। यही वजह है कि हिंदी पट्टी में उन्हें कम वक्त में काफी शोहरत मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें