फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपनिंग डे पर छाई 'तेरे इश्क में', 'गुस्ताख इश्क' ने की धीमी शुरुआत; जानें 'जूटोपिया 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sat, 29 Nov 2025 07:59 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: शुक्रवार को सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्मों के साथ हॉलीवुड फिल्म ने भी दस्तक दी है। आइए जानते हैं इन फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन कैसा रहा? 
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सिनेमाघरों में 'तेरे इश्क में', 'गुस्ताख इश्क' और 'जूटोपिया 2' जैसी फिल्में रिलीज हुईं। ओपनिंग डे पर कुछ फिल्मों ने अच्छा किया तो कुछ फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के अलावा दूसरी फिल्मों ने शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

2 of 6
तेरे इश्क में टीजर - फोटो : YoutubeTseries
तेरे इश्क में
धनुष और कृति सेनन की अदाकारी वाली फिल्म 'तेरे इश्क में' का दर्शकों को काफी इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म हुआ। 28 नवंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। ओपनिंग डे पर इसने 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से इसकी पहले दिन की कमाई काफी अच्छी है।

Tere Ishk Mein Review: धनुष की आंखों में छिपा दर्द बना असली ताकत, छोटे रोल में जीशान ने छीनी लाइमलाइट
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'गुस्ताख इश्क' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
गुस्ताख इश्क
फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की अदाकारी वाली फिल्म 'गुस्ताख इश्क' ने भी 28 नवंबर को सिनेमाघरों पर दस्तक दी। दर्शकों से इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जलवा नहीं दिखा सकी। ओपनिंग डे पर इसने सिर्फ 50 लाख रुपये ही कमाए। इस फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये बताया जाता है। इस लिहाज से फिल्म की कमाई बहुत कम है।

Gustaakh Ishq Review: चाय, शायरी और पुरानी गलियों के बीच एहसास की कहानी; अभिनय के दम पर टिकी 'गुस्ताख इश्क'

4 of 6
जूटोपिया 2 - फोटो : एक्स
जूटोपिया 2
एनिमेटेड फिल्म 'जूटोपिया 2' भारत में 28 नवंबर को रिलीज हुई। इसे दर्शकों ने सराहा और अच्छी प्रतिक्रिया दी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर सकी। पहले दिन इसने 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'जूटोपिया' का सीक्वल है।
विज्ञापन

5 of 6
120 बहादुर टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम
120 बहादुर
फरहान अख्तर की अदाकारी वाली फिल्म '120 बहादुर' की एक हफ्ते के बाद कमाई लाखों में सिमट गई है। शुक्रवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 47 लाख रुपये का कलेक्शन किया। आठ दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 15.47 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मस्ती 4 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मस्ती 4
कॉमेडी फिल्म 'मस्ती 4' की एक हफ्ते के बाद हालत बहुत खराब हो गई है। शुक्रवार को फिल्म की कमाई सिर्फ 22 लाख रुपये रही। इस फिल्म ने आठ दिनों में कुल 14.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी अहम किरदार में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें