फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: हेमा कमेटी रिपोर्ट से लेकर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी तक, साउथ के इन विवादों ने खूब बटोरीं सुर

Tue, 31 Dec 2024 05:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Year Ender: साल 2024 में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई विवादों ने सुर्खियां बटोरीं, जिनमें 'मी टू' आंदोलन से लेकर अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी तक शामिल हैं। इन घटनाओं ने दर्शकों और मीडिया का ध्यान आकर्षित किया, जिससे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उठे कई सवालों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
1 of 9
साउथ सिनेमा के बड़े विवाद - फोटो : अमर उजाला
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह साल उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस साल जहां दक्षिण भारत की फिल्मों ने पैन-इंडिया स्तर पर अपनी मजबूती और ज्यादा की। वहीं, यह साल कई विवादों से भी भरपूर रहा।  कई बड़े नाम 2024 में मुश्किलों में घिरे नजर आए। 2025 की शुरुआत से पहले आइए जानते हैं कि 2024 के टॉलीवुड के सबसे बड़े विवाद कौन से रहे। 
यह भी पढ़ें-  Salman Khan: सलमान ने जामनगर में दिखाया सुरों का जादू, 'ओ जाने जाना' गाना गाया, नीता अंबानी की मां ने की तारीफ
विज्ञापन

2 of 9
पुष्पा 2 के प्रीमियर में मची भगदड़ - फोटो : एक्स, पीटीआई
पुष्पा 2 भगदड़ विवाद
अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 के प्रीमियर पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने फैंस से मुलाकात की। इस दौरान फैंस बेकाबू हो गए। देखते ही देखते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हादसे में 35 साल की महिला की मौत हो गई और उनके बेटे को गंभीर चोटें आईं। अल्लू अर्जुन को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन उन्हें कुछ घंटों में अंतरिम जमानत मिल गई। हालांकि, जमानत आदेश की कॉपी देर से मिलने के कारण उन्हें एक रात जेल में भी रहना पड़ा।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: कशिश कपूर ने अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह की नजदीकियों पर उठाए सवाल, बोलीं- इतने करीबी दोस्त नहीं...
विज्ञापन

3 of 9
मोहन बाबू - फोटो : एक्स
मोहन बाबू का बेटे से झगड़ा सुर्खियों में आया
मोहन बाबू इस साल अपने बेटे मनोज के साथ हुए झंगड़े को लेकर विवादों में घिरे नजर आए। यह पूरा मामला संपत्ति को लेकर था। अभिनेता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे और बहू मोनिका उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। इस घटना के बाद मोहन बाबू ने एक पत्रकार पर गुस्से में हमला तक कर दिया। इसके बाद उन पर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया। हालांकि, बाद में उन्होंने पत्रकार से माफी मांग ली। 

4 of 9
जानी मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysjani
जानी मास्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप
कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर सितंबर महीने में  यौन शोषण का आरोप लगा। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। इस पूरी घटना के बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने थिरुचित्रम्बलम फिल्म के गाने के लिए उन्हें मिले राष्ट्रीय पुरस्कार को भी निलंबित कर दिया। हालांकि, जानी मास्टर को 24 अक्टूबर को जमानत मिल गई।
विज्ञापन

5 of 9
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
कोंडा सुरेखा ने की सामंथा पर आपत्तिजनक टिप्पणी
तेलंगाना की राजनेता कोंडा सुरेखा ने सामंथा और नागा चैतन्य के 2021 में हुए तलाक को लेकर विवादित टिप्पणी कर खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने बीआरएस नेता केटी रामा राव को इस मामले से जोड़ने की कोशिश की। उनके बयान की वजह से उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन

6 of 9
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम@LycaProductions
वेट्टैयन के तेलुगु नाम पर विवाद
रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन को तेलुगु में वेट्टैयन द हंटर के नाम से डब किया गया। इसको लेकर विवाद भी देखने को मिला। तेलुगु भाषी लोगों ने फिल्म के निर्माताओं से इसका नाम तेलुगु में रखने की मांग की। बाद में, निर्माताओं ने साफ किया कि वे फिल्म का नाम वेतागाडु रखना चाहते थे, लेकिन कानूनी कारणों से ऐसा नहीं कर सके।
विज्ञापन

7 of 9
दर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दर्शन को जाना पड़ा जेल
कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन थोगुदीपा और उनके दोस्त पवित्रा गौड़ा पर एक प्रशंसक रेणुकास्वामी की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। अभिनेता को 11 जून को हिरासत में लिया गया था। हालांकि, बाद में वह मेडिकल आधार पर जमानत पाने में सफल रहे और फिर नियमित जमानत हासिल की।

8 of 9
नयनतारा, धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम
3 सेकंड की क्लिप को लेकर नयनतारा-धनुष में झगड़ा
नयनतारा ने इस साल एक खुला पत्र जारी कर धनुष पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी डॉक्यूमेंट्री, नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल में 2015 की फिल्म नानुम राउडी धान से 3 सेकंड की क्लिप का इस्तेमाल करने के लिए 10 करोड़ रुपये मांगे हैं। उन्होंने धनुष पर यह भी आरोप लगाया है कि जब वह एनओसी के लिए पहुंचीं तो उन्होंने उनकी अनदेखी की।
विज्ञापन

9 of 9
मलयालम सिनेमा कांड - फोटो : AMAR UJALA
हेमा कमेटी की रिपोर्ट से मचा तहलका
जस्टिस के हेमा की रिपोर्ट सामने आने के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था। इस रिपोर्ट के बाद इसमें मलयालम फिल्म उद्योग के कई बड़े नामों पर सिनेमा में महिलाओं से छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न और भेदभाव करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद निर्देशक रंजीत से लेकर निविन पॉली तक कई बड़े नाम रडार पर आ गए।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें