फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: इस साल दुनिया को अलविदा कह गए साउथ के ये सितारे, कई सेलेब्स पर टूटा दुखों का पहाड़

Sat, 24 Dec 2022 04:29 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
साउथ के ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
साउथ इंडस्ट्री ने इस साल (2022) एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। साउथ इंडस्ट्री ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए तो यह साल उनके लिए दुखों से भी भरा रहा। इस साल कई सितारों और उनके परिजनों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के लिए यह साल तो दुखों का पहाड़ लेकर आया। उनके घर में एक या दो नहीं, बल्कि तीन मौतें हुईं। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं साउथ सिनेमा के उन कलाकारों के बारे में, जो इस साल काल के गाल में समा गए।
विज्ञापन

2 of 9
महेश बाबू और घट्टामनेनी कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया
घट्टामनेनी कृष्णा
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के लिए यह साल बेहद खराब रहा। महेश बाबू के पिता और दिग्गज फिल्म अभिनेता घट्टामनेनी कृष्णा का इस साल निधन हो गया। वह सुपरस्टार कृष्णा के नाम से जाने जाते थे। सुपरस्टार कृष्णा का निधन 15 नवंबर 2022 को हुआ था। उन्होंने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

Vivek Agnihotri: वाई श्रेणी की सिक्योरिटी के साथ सैर पर निकले विवेक, यूजर्स बोले- टैक्सपेयर का पैसा बर्बाद
विज्ञापन

3 of 9
महेश और रमेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
रमेश बाबू
इसी साल की शुरुआत यानी जनवरी में महेश बाबू ने अपने बड़े भाई रमेश बाबू को भी खो दिया था। रमेश बाबू तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता, निर्देशक और निर्माता थे। इसके अलावा महेश बाबू की मां इंदिरा देवी ने भी इस साल सितंबर में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

RRR: अवॉर्ड की बारिश के बाद RRR को एक और सफलता, 50 बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में टॉम क्रूज को भी पछाड़ा

4 of 9
प्रभास, कृष्णम राजू - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णम राजू
साउथ के सुपरस्टार प्रभास के चाचा कृष्णम राजू ने भी इसी साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे थे। कृष्णम राजू ने 70 और 80 के दशक में कई शानदार फिल्में दी थीं।

Year Ender 2022: 'राष्ट्रभाषा' से 'बायकॉट लाइगर' तक, इस साल इन विवादों से जूझती रही साउथ इंडस्ट्री
विज्ञापन

5 of 9
मोहन जुनेजा - फोटो : सोशल मीडिया
मोहन जुनेजा
साउथ सिनेमा के अभिनेता और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' फेम मोहन जुनेजा ने भी इस साल अपनी अंतिम सांस ली। यश स्टारर 'केजीएफ' में मोहन जुनेजा का डायलॉग, 'गैंग लेकर आने वाला होता है गैंगस्टर, वह अकेला आता था...मॉन्स्टर' काफी फेमस हुआ था। दर्शकों को उनकी अदाकारी काफी पसंद आई थी।

Tamanaah Bhatia: 15 साल की उम्र में ही कर ली थी कामयाबी की 'तमन्ना' , आज करोड़ों की मालकिन
विज्ञापन

6 of 9
तमिल अभिनेत्री दीपा - फोटो : सोशल मीडिया
दीपा 
साल 2022 में तमिल सिनेमा की अभिनेत्री दीपा ने भी महज 29 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। दरअसल, दीपा ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी। अभिनेत्री की मौत की खबर से पूरा साउथ सिनेमा सदमे में चला गया था।

Twitter New CEO: बेस काल्ब बनेंगी ट्विटर की नई सीईओ, क्या इशारा कर रहा कॉमेडी राइटर का यह ट्वीट?
विज्ञापन

7 of 9
कृष्णा जी राव - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा जी राव
साल 2022 में साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कृष्णा जी राव का भी निधन हो गया। उन्होंने 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अभिनेता की मृत्यु आठ दिसंबर को हुई थी। उनके निधन की खबर से पूरी साउथ इंडस्ट्री गम में डूब गई थी। उन्होंने यश स्टारर फिल्म 'केजीएफ' में बूढ़े अंधे का रोल निभाया था।

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' के घर से बेघर हुए अंकित गुप्ता! भड़के यूजर्स ने सलमान खान और मेकर्स को लताड़ा

8 of 9
टी रामा राव - फोटो : सोशल मीडिया
टी रामा राव
तेलुगू फिल्म निर्माता-निर्देशक टी रामा राव ने भी इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया। टी रामा राव का निधन अप्रैल में हुआ था। दरअसल, वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। बढ़ती उम्र के साथ उन्हें कई बीमारियों ने जकड़ लिया था।

Pathaan Controvarsy: 'बेशरम रंग' विवाद पर शाहरुख ने दिया करारा जवाब, कहा- पठान, दे दे जो जुबान...
विज्ञापन

9 of 9
तेलुगू एक्टर बाल्या - फोटो : सोशल मीडिया
बाल्या
तेलुगू के दिग्गज अभिनेता बाल्या ने भी इस साल दुनिया को अलविदा कहा। बाल्या का निधन 94 साल की उम्र में हुआ था। वह अपने जमाने में तेलुगू के दिग्गज अभिनेताओं में से एक रह चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दीं और अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिल में जगह बनाई। 

OTT Debut 2023: नए साल में इन 10 सीरीज पर होगी सबकी नजर, डेब्यू करने जा रहे बड़े पर्दे के 11 नामचीन सितारे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें