फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yashoda Box Office Collection Day 9: लगातार गिरावट के बाद यशोदा ने फिर चौंकाया! कलेक्शन में आया उछाल

Sat, 19 Nov 2022 10:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु की 11 नवंबर 2022 को रिलीज हुई फिल्म 'यशोदा' लगातार सुर्खियों में है। फिल्म की रिलीज को आज नौ दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म 'यशोदा' की रिलीज के तीसरे दिन के बाद से इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज हो रही थी। लेकिन, आज कमाई के लिहाज से अच्छा संकेत मिला है। आज फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया है। दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में हुई इस बढ़त ने एक बार फिर उम्मीद बढ़ा दी है कि कल यानि इतवार को शायद कलेक्शन और बढ़े। आइए जानते हैं 'यशोदा' ने आज कैसा कारोबार किया...
Filmy Wrap: केबीसी में नकली कार्तिक आर्यन और बेटी की सगाई में डांस कर आमिर ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन

2 of 4
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा की पैन इंडिया फिल्म 'यशोदा' ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की थी। 'यशोदा' ने पहले दिन 3.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा इजाफा देखे को मिला था। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 3.64 करोड़ रुपये रहा। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई और फिल्म ने पहले रविवार को 3.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन से फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट जारी थी, लेकिन आज इसमें इजाफा देखने को मिला है।
Tabassum Govil: 'राम' के साथ स्क्रीन भी साझा कर चुकी हैं तबस्सुम, जानें अरुण गोविल से इनका दिलचस्प रिश्ता
विज्ञापन

3 of 4
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ने चौथे दिन (पहले सोमवार) 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, मंगलवार और बुधवार को फिल्म की कमाई क्रमशः 89 लाख और 75 लाख रुपये रही। सातवें दिन फिल्म ने 67 लाख रुपये जुटाए। आठवें दिन इसमें भी गिरावट जारी रही और फिल्म ने 63 लाख रुपये का बिजनेस किया। अब फिल्म का नौवें दिन (दूसरे शनिवार) का रिपोर्ट कार्ड सामने आ गया है।  शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने आज 1.10 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये हो गया है। 
Tabassum Net Worth: आलीशान जिंदगी जीती थीं 'बेबी' तबस्सुम, अपने पीछे छोड़ गईं इतनी दौलत
विज्ञापन

4 of 4
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'यशोदा' 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। हालांकि, फिल्म का अब तक का कलेक्शन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। लेकिन, आठ दिनों के बाद एक बार फिर कलेक्शन में आया उछाल थोड़ी उम्मीद बढ़ाने वाला है। संभव है कि कल फिल्म को इतवार की छुट्टी का फायदा मिले और कमाई में थोड़ा और इजाफा हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को अब तक लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि कई क्रिटिक्स ने फिल्म की तारीफ की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद सामंथा 'शाकुंतलम' नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। 
Uunchai Box Office Collection: 'ऊंचाई' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, दूसरे शनिवार को कलेक्शन में आया उछाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें