फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kantara: कमल हासन पर चला 'कांतारा' का जादू, फिल्म देखने के बाद ऋषभ शेट्टी को फोन कर कही यह बड़ी बात

Sat, 19 Nov 2022 05:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जिस दिन से ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म रिलीज हुई है उसी दिन से यह चर्चा का विषय बनी हुई है। इस एक्शन पैक्ड फिल्म की तारीफ आम लोगों समेत हर कोई कर रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
कमल हासन ने की 'कांतारा' की तारीफ - फोटो : Social media
पिछले दिनों रिलीज हुई साउथ की छोटे बजट की फिल्म 'कांतारा' बड़े पर्दे से लेकर लोगों के दिलों तक जगह बनाए हुए है। जिस दिन से ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म रिलीज हुई है उसी दिन से यह चर्चा का विषय बनी हुई है। इस एक्शन पैक्ड फिल्म की तारीफ आम लोगों समेत हर कोई कर रहा है। इसका खुमार दर्शकों के साथ-साथ सिनेमा जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों पर चढ़ रहा है। अब इन हस्तियों में बॉलीवुड और साउथ के मशहूर अभिनेता कमल हासन का नाम भी शुमार हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ शेट्टी फिल्म 'कांतारा' पिछले 50 दिन से सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस एक्शन और थ्रिल से भरी कहानी ने सभी भारतीय दर्शकों को पूरी तरह से आकर्षित किया है। अपनी शानदार कहानी और शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म दर्शकों और समीक्षकों सभी का दिल जीतने में सफल रही है। धनुष, प्रभास, कंगना रणौत और रजनीकांत जैसी कई हस्तियां भी फिल्म की प्रस्तुति से काफी प्रभावित हुई हैं। रजनीकांत जैसे मेगास्टार द्वारा तारीफ मिलने के बाद अब साउथ के एक और सुपरस्टार कमल हासन ने फिल्म की सराहना की है।
Shehnaaz Gill: फैंस के बीच अपने ही बॉडीगार्ड पर फूटा शहनाज गिल का गुस्सा, चिल्लाकर पूछा- क्या समस्या है?
विज्ञापन

3 of 4
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कमल हासन ने हाल ही में 'कांतारा' देखी, जिसके बाद अभिनेता ने फिल्म की काफी सराहना की है। कमल हासन को फिल्म ने इतना आकर्षित किया कि उन्होंने ऋषभ शेट्टी को फोन किया और कहा कि इस तरह की कहानी बहुत प्रेरणादायक होती है। कमल हासन अकेले नहीं हैं, जिन्हें 'कांतारा' की कहानी प्रेरणादायक लगी। बहुत से सितारे पहले ही फिल्म को देखकर इसकी जमकर तारीफ कर चुके हैं।
TKSS: 'भेड़िया' का प्रमोशन करने कॉमेडी किंग के शो में पहुंचे वरुण-कृति, कपिल ने एक्टर्स की जमकर की खिंचाई
विज्ञापन

4 of 4
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ शेट्टी की कांतारा दुनिया भर में धमाल मचा रही है। फिल्म का क्रेज इस कदर है कि रिलीज होने के 50 दिन बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा' ने तकरीबन 377 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 
Abhishek Pathak: ‘दृश्यम 2’ की कामयाबी ने किया बड़ा काम, इन दिग्गज निर्माताओं की सूची में शामिल हुए कुमार मंगत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें